KhabarNcr

द्वितीय दिवाली उत्सव मेला 2 अक्टूबर से

सुरक्षा की दृष्टि से 5 जॉन में बांटा गया है मेला परिसर, पुलिस उपायुक्त NIT मकसूद अहमद होंगे नोडल अधिकारी

पंकज अरोड़ा की रिपोर्ट/फरीदाबाद: बता दें कि पर्यटन विभाग, हरियाणा सरकार द्वारा द्वितीय दिवाली उत्सव मेला का सूरजकुंड में आयोजन किया जा रहा है। यह मेल 2 से 7 अक्टूबर तक चलेगा। मेला ड्यूटी के लिए फरीदाबाद पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम कर लिये गये हैं। पुलिस उपायुक्त NIT मकसूद अहमद मेला ड्यूटी के नोडल अधिकारी होंगे, जिनकी देखरेख में करीब 700 पुलिस कर्मचारियों को ड्यूटी पर नियुक्त किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पर्यटन विभाग द्वारा 2 से 7 अक्टूबर तक सूरजकुंड में द्वितीय दिवाली उत्सव मेला का आयोजन किया जा रहा है। जिसके मध्य नजर फरीदाबाद पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। सुरक्षा की दृष्टि से मेला परिसर को ड्यूटी के लिए 5 जॉन में बांटा गया है। प्रत्येक जोन में निरीक्षक स्तर के अधिकारी को प्रभारी नियुक्त किया गया है। मेला के आसपास पांच स्थानों पर नाकाबंदी लगाई गई है, मेला ड्यूटी के लिए कमांडो/स्वैट टीम भी नियुक्त किया गया है। 3 स्थानों पर सामान्य पार्किंग की व्यवस्था की गई है, Gold Finch के सामने, Taj Vivanta के सामने व दिल्ली गेट के पास महा स्टेज मैदान पर सामान्य पार्किंग की व्यवस्था है, जहां पर पर्याप्त संख्या में ट्रैफिक पुलिस बल लगाया गया है। मेला के दौरान मकसूद अहमद, पुलिस उपायुक्त NIT के नेतृत्व में करीब 700 पुलिस कर्मचारी ड्यूटी पर नियुक्त किये गये हैं।

फरीदाबाद पुलिस की आमजन से अपील है कि शांतिपूर्ण तरीके से मेला का आनंद ले, मेला के दौरान अराजकता व अशांति ना फैलायें। मेला के अंदर सभी प्रकार के हथियार व ज्वलनशील वास्तु/पदार्थ प्रतिबंधित रहेगी।

You might also like

Comments are closed.