KhabarNcr

शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा द्वारा किया गया श्री गीता आश्रम पब्लिक लाइब्रेरी का उदघाट्न

खबरेंNcr रिपोर्टर पंकज अरोड़ा, फरीदाबाद: 14 अप्रैल, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक केंद्र (एफ एल सी सी) द्वारा श्री गीता आश्रम के सहयोग से लोगों की बौद्धिक, शैक्षिक, मनोरंजक, सूचनात्मक और सांस्कृतिक आवश्यकताओं को पूरा करने के उदेश्य से एक बौद्धिक शक्ति घर के रूप में श्री गीता आश्रम पब्लिक लाइब्रेरी की स्थापना श्री गीता आश्रम, रेलवे रोड़ परिसर में की गई है। लाइब्रेरी प्रतिदिन (मंगलवार अवकाश) सांय 5 बजे से 8 बजे तक पब्लिक के लिए खुली रहेगी।

विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ श्री गीता आश्रम पब्लिक लाइब्रेरी का उद्घाटन हरियाणा की शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा द्वारा किया गया। उन्होंने इस फरीदाबाद में ज्ञान और संस्कृति के प्रवेश द्वार के रूप में इस पुस्तकालय को समाज में मौलिक भूमिका निभाने में एफ एल सी सी की महत्वपूर्ण पहल की सराहना की और इसके विस्तार और विकास में यथासंभव सहयोग की कटिबद्धता प्रकट करते हुए संस्था को बधाई व शुभकामनाएं दी।

एफ एल सी सी के प्रधान विनोद मलिक ने मुख्य अतिथि हरियाणा की शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा और विशिष्ट अतिथियों बलदेव राज भाटिया, एच के बत्रा, शम्मी कपूर, दिनेश रघुवंशी, ऋषिपाल चौहान, बृजमोहन शर्मा, श्याम सुंदर कपूर, ललित गोस्वामी का अंगवस्त्र पहना कर स्वागत किया।‌ उन्होंने बताया कि फरीदाबाद में सांस्कृतिक, साहित्यिक व सामाजिक कार्यक्रमों – भव्य कवि सम्मेलन, मुशायरा, नाटक, संगीतमय कार्यक्रम, बच्चों की प्रतिभा के प्रोत्साहन कार्यक्रमों के अतिरिक्त पुस्तक मेलों के आयोजन के माध्यम से एफ एल सी सी स्थानीय समुदायों को एक साथ लाने में कई वर्षों से प्रयासरत है। हमारा मानना है कि किताबें हमारी सच्ची साथी होती हैं। ज्ञान प्राप्ति के साथ पुस्तकें हमें सामाजिक व्यवहार, संस्कार, कर्तव्यनिष्ठा जैसे गुणों के संवर्धन में सहायक सिद्ध होती हैं। समाज और राष्ट्र में सर्वांगीण विकास लाने में अपनी भूमिका निभाने के उदेश्य से एफ एल सी सी द्वारा इस पुस्तकालय की स्थापना किया गयी है।

अंतराष्ट्रीय कवि दिनेश रघुवंशी ने कहा कि पुस्तकालय विश्व के महानतम विचारों का आगर है इसमें दो राय नहीं। विश्व के महानतम विचार पुस्तकों में ही संकलित होते हैं।

एफ एल सी सी के उपप्रधान ऋषिपाल चौहान ने अपने उद्बोधन में बताया कि किताबें हमारे आदर्श, मार्गदर्शक या सर्वकालिक शिक्षक के रूप में भी हमारे जीवन में शामिल होती हैं। किताबें पढ़ने से हमारे व्यक्तित्व में गुणात्मक परिवर्तन आता है। पुस्तकालय के उद्घाटन समारोह के अवसर पर सब अतिथियों का हार्दिक स्वागत व धन्यवाद किया।

इस अवसर पर एफ एल सी सी के महासचिव एम एल नंदवानी, सांस्कृतिक सचिव वसु मित्र सत्यार्थी, कोषाध्यक्ष जगदीप सिंह मैनी, कार्यकारी सदस्य वी के अग्रवाल, अश्विनी कुमार सेठी व संस्थापक सदस्य मोहिंदर सेठी, बृजमोहन शर्मा, हरीश अरोड़ा के अतिरिक्त कर्मचंद शास्त्री, एस डी त्यागी, संजय शर्मा, पंकज आहूजा, करन, राजन मुथरेजा, सुशील कुमार सचदेवा, जोगेंदर कुमार, कुलभूषण सखुजा, पुष्पा रानी तथ मीरा हसीजा तथा विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा भारी संख्या में साहित्य प्रेमी शामिल हुए

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

You might also like

You cannot copy content of this page