KhabarNcr

पैंशन का भुगतान न किए जाने से खफा नगर निगम के कर्मचारियों ने की हडताल

फरीदाबाद, 17 सितम्बर। दो महीने से वेतन व पैंशन का भुगतान न किए जाने से खफा फरीदाबाद, नगर निगम के कर्मचारियों ने टूलडाउन हडताल की। आज के टूलडाउन हडताल की अध्यक्षता फेडरेशन के प्रधान रमेश जागलान ने की। मंच का संचालन उद्यान विभाग के महासचिव सुरजीत नागर ने किया।

जारी प्रैस विज्ञप्ति मे फेडरेशन प्रधान रमेश जागलान ने बताया कि नगर निगम के गेट पर कर्मचारियों के भारी जनसमूह को सम्बोधित किया और उन्होनें कि आज नगर निगम के तीनों जोनों के कार्यालय बन्द रहे।  निगम के तीनों जोनो मे कर्मचारियों की टूलडाउन हडताल के कारण निगम परिसर मे सन्नाटा छाया रहा। कार्यालय बन्द होने के कारण आम पब्लिक अपने कार्य के लिए इधर-उधर भटकती रही। टूलडाउन हडताल को नगर पालिका कर्मचारी संध, हरियाणा के प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने भी संबोधित किया उन्होने कर्मचारियों से भी कहा कि नगर निगम व हरियाणा सरकार की तानाशाही को बिल्कुल बरदास्त नही किया जायेगा और उन्होने कहा कि नगर पालिका कर्मचारी संध, हरियाणा,  म्युनिंस्पिल कॉरपोरेशन ईम्पलाईज फेडरेशन फरीदाबाद के आन्दोलन पर छतरी बने रहने का काम करेगी और आगे सब मिलकर एक बडा आन्दोलन करेगें कर्मचारियों की सभी मांगे जब तक पूरी नही होगी तब तक आन्दोलन जारी रहेगा। नगर पालिका कर्मचारी संध, हरियाणा के कर्मचारी एवं फेडरेशन के कर्मचारियों ने निगम मुख्यालय से लेकर नीलम चौक से जलूस निकालते हुए निगम आयुक्त के कार्यालय पर जमकर नारेबाजी की।

आज के प्रदर्शन मे फेडरेशन उपप्रधान शाहाबीर खान, रमेश पहलवान, रणसिंह भडाना, मटरू लाल, सेवानिवृत्त कर्मचारी प्रधान यू0एम0 खान, कार्यालय कर्मचारी यूनियन प्रधान नरेश बैंसला, राम बिहारी, प्रमोद रोहिल्ला, राजपाल तेवतिया, शशी अधाना, दयानन्द पाली, लालाराम नरवत, राजेंद्र सिंह, विजयपाल पटवारी, धीर सिंह, महेन्द्र पाल, हरेराम सौरोत, करन सिह, कर्मचन्द बघेल, भूपसिंह, विनोद कुमार, श्यामवती, सुमन, उषा, सीता राम शर्मा, टेकचन्द शर्मा, अतर सिंह भडाना, मोहन देशवाल, नेरेन्द्र कुमार व खजान सिंह ने भी सम्बोधित किया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.