Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar in NCR
    • Home
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • प्रदेश
      • हरियाणा
      • फरीदाबाद
      • पलवल
      • दिल्ली
      • उतर प्रदेश
      • गाजियाबाद
      • नोएडा
      • पंजाब
      • राजस्थान
    • पॉलिटिक्स
    • सोशल
    • स्पोर्ट्स
    • हेल्थ
    Khabar in NCR
    Home » एक नंबर बाजार है जिले का सबसे पुराना और बड़ा बाजार: डा. राजेश भाटिया

    एक नंबर बाजार है जिले का सबसे पुराना और बड़ा बाजार: डा. राजेश भाटिया

    Khabarin NCRBy Khabarin NCR05/07/202655 Views
    Facebook WhatsApp Twitter Email Copy Link
    Oplus_131072

    फुटवियर्स की द्वितीय वर्षगांठ पर मुख्यातिथि के रुप में पहुंचे ब्यापार मण्डल फरीदाबाद के प्रधान 

    पंकज अरोड़ा की रिपोर्ट/फरीदाबाद: एनआईटी के एक नंबर स्थित एक फुटवियर्स की द्वितीय वर्षगांठ पर विशेष समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्यातिथि के रुप में ब्यापार मण्डल फरीदाबाद के प्रधान डा. राजेश भाटिया ने शिरकत की और केक काटते हुए वर्षगांठ का उत्सव मनाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में शहर के व्यापारियों व गणमान्य लोगों ने इस समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। समारोह में पहुंचने पर शहर के गणमान्य लोगों ने फूलों का बुक्के व माला पहनाकर डा. राजेश भाटिया का स्वागत किया।

    इस मौके पर डा. राजेश भाटिया ने कहा कि एनआईटी का एक नंबर बाजार पूरे फरीदाबाद जिले का सबसे पुराना और चर्चित बाजार है, शहर के 70 प्रतिशत से ज्यादा लोग अपनी जरूरत की वस्तुओं की खरीदारी यही से करते है और यहां के व्यापारी भी अपने ग्राहकों को भगवान का दर्जा देते हुए उन्हें बेहतर गुणवत्तायुक्त उत्पाद मुहैया करवाते है। उन्होंने फुटवियर्स के प्रबंधकों को द्वितीय वर्षगांठ की बधाई देते हुए कहा कि जिस प्रकार उन्होंने अब तक अपने बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराए हैं, उसी प्रकार भविष्य में भी वे उत्कृष्ट उत्पाद उपलब्ध कराकर उपभोक्ताओं की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। तथा साथ ही साथ डॉ. राजेश भाटिया ने सभी व्यापारी भाइयों से अपील करते हुए कहा कि फरीदाबाद के जिला उपायुक्त के निर्देशानुसार सुरक्षा की दृष्टि से प्रत्येक व्यापारी अपने-अपने प्रतिष्ठान में अग्निशमन यंत्र अवश्य स्थापित करें, ताकि किसी भी आकस्मिक आगजनी की स्थिति में समय रहते उस पर नियंत्रण पाया जा सके।

    इस अवसर पर एशियन फुटवियर्स के स्टोर मैनेजर, एरिया मैनेजर व स्टाफ तथा रिंकल भाटिया, भरत कपूर, प्रेम बब्बर, सोनू पंडित, सचिन भाटिया व् अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    featuead
    Share. WhatsApp Facebook Telegram Twitter Email Copy Link
    Khabarin NCR

    Related Posts

    धूमधाम से मनाया जाएगा जन्माष्टमी का पर्व: डॉ राजेश भाटिया

    05/08/2026

    भारतीय मानक ब्यूरो, फरीदाबाद शाखा द्वारा हेलमेट वितरण एवं जागरूकता अभियान का सफल आयोजन किया गया 

    04/08/2026

    रयान इंटरनेशनल स्कूल में पर्यावरण दिवस बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

    03/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    16th mata ki chowki
    16th mata ki chowki
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 Khabrainncr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.