KhabarNcr

वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार 

फरीदाबाद: 01 जून, क्राइम ब्रांच सेक्टर 85 की टीम ने वाहन चोरों के खिलाफ शिकंजा कसते हुए 2 आरोपियों को काबू करने में सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों की पहचान आफताब निवासी समस्तीपुर बिहार हाल किराएदार हरी नगर फरीदाबाद और आदित्य निवासी अलीगढ़ यूपी हाल निवासी इंदिरा कंपलेक्स भारत कॉलोनी फरीदाबाद के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने आरोपियों को अपने विशेष सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर काबू किया है। आरोपियों के खिलाफ वाहन चोरी का मामला थाना सेक्टर 17, थाना खेड़ी पुल और थाना सराय ख्वाजा में दर्ज है। उपरोक्त तीन वारदातों में आरोपियों ने एक मोटरसाइकिल स्प्लेंडर, एक स्कूटी जूपिटर, एक स्कूटी एक्टिवा चोरी की थी।

पुलिस टीम ने उपरोक्त तीनों वारदात सुलझाते हुए आरोपियों से चोरी किए गए तीनों वाहन बरामद कर लिए हैं। पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि वह नशा करने के आदी है नशे की लत के कारण चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस टीम ने आज दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.