Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar in NCR
    • Home
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • प्रदेश
      • हरियाणा
      • फरीदाबाद
      • पलवल
      • दिल्ली
      • उतर प्रदेश
      • गाजियाबाद
      • नोएडा
      • पंजाब
      • राजस्थान
    • पॉलिटिक्स
    • सोशल
    • स्पोर्ट्स
    • हेल्थ
    Khabar in NCR
    Home » अमृता हॉस्पिटल, फरीदाबाद में अत्याधुनिक ALS एम्बुलेंस का अनावरण

    अमृता हॉस्पिटल, फरीदाबाद में अत्याधुनिक ALS एम्बुलेंस का अनावरण

    Khabarin NCRBy Khabarin NCR24/05/202639 Views
    Facebook WhatsApp Twitter Email Copy Link

     *एंटेरो हेल्थकेयर के सहयोग से इमरजेंसी सेवाओं को मिली नई ताकत* 

    पंकज अरोड़ा की रिपोर्ट/फरीदाबाद 23 मई 2026: सड़क हादसा हो, हार्ट अटैक या कोई गंभीर मेडिकल इमरजेंसी — ऐसे हर मुश्किल पल में समय सबसे बड़ी भूमिका निभाता है। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए अमृता हॉस्पिटल, फरीदाबाद ने अपनी आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करते हुए दो अत्याधुनिक एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट (ALS) एम्बुलेंस का अनावरण किया। सेक्टर-88 स्थित ट्रॉमा सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में इन एम्बुलेंसों को एंटेरो हेल्थकेयर के सहयोग से अस्पताल सेवा में शामिल किया गया।

    कार्यक्रम में एंटेरो हेल्थकेयर के संस्थापक प्रेम सेठी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वहीं अमृता हॉस्पिटल, फरीदाबाद के एडमिनिस्ट्रेटिव डायरेक्टर सम्पूज्य स्वामी निजामृतानंद पुरी और मेडिकल डायरेक्टर डॉ. संजीव के. सिंह ने भी कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। एंटेरो हेल्थकेयर की वरिष्ठ टीम और समर्थानम संस्था की दिल्ली-एनसीआर इकाई के प्रतिनिधि भी इस मौके पर उपस्थित रहे।

    नई ALS एम्बुलेंस किसी चलती-फिरती ICU से कम नहीं हैं। इनमें वेंटिलेटर, कार्डियक मॉनिटरिंग सिस्टम, ऑक्सीजन सपोर्ट, डिफिब्रिलेटर, सक्शन मशीन और जरूरी इमरजेंसी दवाइयों जैसी आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, इन एम्बुलेंसों से गंभीर मरीजों को अस्पताल पहुंचने से पहले ही बेहतर इलाज और निगरानी मिल सकेगी।

    एंटेरो हेल्थकेयर के संस्थापक प्रेम सेठी ने कहा, “इमरजेंसी के समय सही इलाज तक समय पर पहुंचना किसी भी मरीज के लिए सबसे जरूरी होता है। अमृता हॉस्पिटल के साथ मिलकर इस पहल का हिस्सा बनना हमारे लिए गर्व की बात है। अमृतापुरी की यात्रा के दौरान मैंने यहां की सेवा और करुणा आधारित स्वास्थ्य व्यवस्था को बहुत करीब से महसूस किया था।”

    सम्पूज्य स्वामी निजामृतानंद पुरी ने कहा, “स्वास्थ्य सेवा केवल अस्पताल की चारदीवारी तक सीमित नहीं होनी चाहिए। जरूरत इस बात की है कि संकट की घड़ी में मरीज तक तेजी और संवेदनशीलता के साथ मदद पहुंचे। ये नई एम्बुलेंस उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।”

    डॉ. संजीव सिंह ने कहा, “कई बार मरीज की स्थिति इतनी गंभीर होती है कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही इलाज शुरू करना जरूरी हो जाता है। ये ALS एम्बुलेंस मरीजों को रास्ते में ही एडवांस मेडिकल सपोर्ट देने में सक्षम हैं और क्षेत्र में ट्रॉमा व इमरजेंसी केयर को और मजबूत करेंगी।”

    अस्पताल प्रशासन का कहना है कि यह पहल केवल नई एम्बुलेंस जोड़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि क्षेत्र में इमरजेंसी हेल्थकेयर सिस्टम को अधिक तेज, आधुनिक और प्रभावी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

    featuead
    Share. WhatsApp Facebook Telegram Twitter Email Copy Link
    Khabarin NCR

    Related Posts

    मंत्री राजेश नागर ने अनाज गोदाम का किया औचक निरीक्षण

    25/08/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स में एडवांस रीकंस्ट्रक्टिव सर्जरी से दुर्लभ किडनी ट्यूब ब्लॉकेज से ग्रस्त एक-वर्षीय शिशु की जान बचायी गई

    25/08/2026

    फरीदाबाद में कार्यकर्ताओं की रायशुमारी के बाद मजबूत संगठन बनाएंगे: उमंग सिंघार

    25/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    16th mata ki chowki
    16th mata ki chowki
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 Khabrainncr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.