Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar in NCR
    • Home
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • प्रदेश
      • हरियाणा
      • फरीदाबाद
      • पलवल
      • दिल्ली
      • उतर प्रदेश
      • गाजियाबाद
      • नोएडा
      • पंजाब
      • राजस्थान
    • पॉलिटिक्स
    • सोशल
    • स्पोर्ट्स
    • हेल्थ
    Khabar in NCR
    Home » फरीदाबाद में कार्यकर्ताओं की रायशुमारी के बाद मजबूत संगठन बनाएंगे: उमंग सिंघार

    फरीदाबाद में कार्यकर्ताओं की रायशुमारी के बाद मजबूत संगठन बनाएंगे: उमंग सिंघार

    Khabarin NCRBy Khabarin NCR25/08/202612 Views
    Facebook WhatsApp Twitter Email Copy Link

    बड़खल विधानसभा में एआईसीसी व पीसीसी पर्यवेक्षकों ने कार्यकर्ताओं के साथ किया मंथन

    हम एकजुट होकर कांग्रेस को मजबूत करने का काम करेंगे – विजय प्रताप सिंह 

    पंकज अरोड़ा की रिपोर्ट/फरीदाबाद: फरीदाबाद में कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत रविवार को बड़खल विधानसभा में सेक्टर 21डी स्थित महाराजा अग्रसेन मंदिर के प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष व फरीदाबाद एआईसीसी पर्यवेक्षक उमंग सिंघार कार्यकर्ताओं के साथ संगठन को लेकर मंथन किया। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय प्रताप सिंह ने सभी पर्यवेक्षकों का स्वागत किया। इस दौरान मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष व फरीदाबाद एआईसीसी पर्यवेक्षक उमंग सिंघार ने कहा है कि मैं जमीन पर काम करने में विश्वास करता हूं और इसलिए मेरी टीम पूरे फरीदाबाद जमीन पर भी काम कर रही है और हर कार्यकर्ता की राय ले रही है। उसके पीछे मेरी सोच है कि हर कार्यकर्ता की राय सामने आए,क्या सोच है कार्यकर्ता,किस जाति को सम्मान नही मिला,क्या जाति समीकरण है। मैं एक निष्पक्ष फिडबैक लेने में विश्वास रखता हूं। ये मेरा काम करने का तरीका है। मैं हम में विश्वास करता हूं। हाईकमान बड़ी जिम्मेदारी के साथ मुझे ये काम दिया है। उमंग सिंघार ने कहा कि मुझे पता चला है कि हरियाणा की सरकार फरीदाबाद से ही बनती है। मुझसे ज्यादा आप सब कार्यकर्ताओं की भी जिम्मेदारी बनती है कि किस तरह से पार्टी को मजबूत किया जा सकता है। हरियाणा में सरकार बनाने की जिम्मेदारी आप सब की ज्यादा बनती है। राहुल जी चाहते हैं कि जमीन के कार्यकर्ताओं की क्या राय है वो पता होनी चाहिए। इसी के तहत ही काम किया जा रहा है। आप सबकी राय लेकर हम दिल्ली जायेंगे और फिर हाईकमान फैसला लेगा। उन्होंने कहा कि हमारे पास बहुत नाम आयेंगे और मैं सबके नाम पूरी ईमानदारी से रखूंगा ये मेरी जिम्मेदारी है। मैं हमेशा पार्टी को देखकर ही काम करता हूं पार्टी है तो नेता है। उन्होंने कहा कि 2029 का चुनाव देश का आखिरी चुनाव भी हो सकता है पर हमें लोकतंत्र को बचाना है देश को बचाना है। सविंधान की आवाज को जिंदा रखना है। उमंग सिंघार ने कहा कि भाजपा तो केवल नाम है मेन तो आरएसएस है वो नहीं चाहेगी कि भाजपा सत्ता से बाहर हो। जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को परेशान किया जा रहा है टॉर्चर किया जा रहा है। अब हर वर्ग इनसे दुखी है। अब बदलाव का समय है और मैं चाहता हूं कि आप लोग फरीदाबाद से उसकी शुरुआत करें।

    इस मौके पर कांग्रेस नेता विजय प्रताप ने कहा कि फरीदाबाद बहुत बड़ा शहर है इसके हिसाब से सभी की सोच थी कि दो जिला अध्यक्ष बनाए जाएं शहरी और ग्रामीण। जिसकी लेकर पार्टी ने संगठन सृजन कार्यक्रम शुरू किया। हम चाहते है कि पार्टी ऐसे व्यक्ति को जिम्मेदारी दे जो लंबे समय से पार्टी के प्रति वफादार हो और मेहनती हो। पार्टी जिसको भी जिम्मेदारी सौंपेगी उस पर हम सभी मुहर लगाएंगे और एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे किसी बात को लेकर मनभेद हो सकते है पर मतभेद नहीं है। हम एकजुट होकर फरीदाबाद में कांग्रेस को मजबूत करने का काम करेंगे।

    इस मौके पर पीसीसी कॉर्डिनेटर बलजिंदर थारवी,पीसीसी कॉर्डिनेटर वजीर सिंह पन्नू, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजा बघेल, जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक,एसएल शर्मा, सुमित गौड़ ,योगेश ढींगरा,बलजीत सिंह अरोड़ा , भारत अरोड़ा, इशांत कथूरिया,अमनदीप सिंह ,मास्टर वीरेंद्र चंदीला , डॉ सौरव शर्मा , बलजीत कौशिक अध्यक्ष ,विनोद कौशिक,अनिल नेता जी,सागर कौशिक, राजेश आर्य , नरेश भड़ाना , विजय पाल सरपंच , अनीश पाल, डॉ धर्म देव आर्य , गुलशन बग्गा , राहुल सरदाना , सोहेल सैफी , रिंकू चंदीला , शालिनी चोपड़ा , पराग गौतम , भरम सिंह , संजीव भड़ाना , गजराज सिंह समेत सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    featuead
    Share. WhatsApp Facebook Telegram Twitter Email Copy Link
    Khabarin NCR

    Related Posts

    मंत्री राजेश नागर ने अनाज गोदाम का किया औचक निरीक्षण

    25/08/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स में एडवांस रीकंस्ट्रक्टिव सर्जरी से दुर्लभ किडनी ट्यूब ब्लॉकेज से ग्रस्त एक-वर्षीय शिशु की जान बचायी गई

    25/08/2026

    जनता की सेवा सर्वोपरि, प्रत्येक समस्या का समयबद्ध समाधान हमारी प्राथमिकता: कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल

    25/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    16th mata ki chowki
    16th mata ki chowki
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 Khabrainncr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.