KhabarNcr

पत्नी ने पति को गांजा तस्करी में फसाने का रचा षड़यंत्र, पत्नी को क्राइम ब्रांच 48 ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद: 20 अप्रैल, पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह ने शहर में हो रहे अपराधों का संज्ञान लेते हुए अवैध गांजा पत्ती, नाजायज असला, अवैध शराब तस्करों, चोरी की घटनाओं करने वाले आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजने के लिए सभी थाना, चौकी, क्राइम ब्रांचों को निर्देश दिये हैं। जिसपर कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। महिला की पहचान बदायू उत्तर प्रदेश हाल निवासी एस जी एम नगर के रुप में हुई है।

महिला ने पुलिस की पूछताछ में बताया की उपरोक्त आरोपिया का पति ऑटो चलाता है जो कि अक्सर रात को घर पर लेट रात को आता है, कभी-कभी घर पर रात को आता नहीं था, जिसके कारण आरोपिया अपने पति पर शक करती है जिसकी वजह से पति पत्नी में आये दिन झगड़ा होता रहता है, उपरोक्त आरोपिया ने अपने पति से बदला लेने व अपने पति को सबक सिखाने के लिये अपने पति को केस में फंसाकर जेल भेजने के लिये दिल्ली में किसी पवन नाम के व्यक्ति से गांजा खरीदकर लेकर आई थी। आरोपी महिला ने गांजा पत्ती को अपने पति के ऑटो में फसाने के लिए रख दिया। जिसकी सूचना पुलिस दी, सूचना पर कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए आरोपिया को ऑटो में रखे गांजा सहित गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली वाले पवन नाम के व्यक्ति की तलाश जारी है। आरोपी महिला से 700 ग्राम गांजा बरामद कर महिला के खिलाफ थाना एस जी एम नगर में अवैध नशा तस्करी की धाराओं के तहत मुकदमा कर लिया है। आरोपी महिला को आज अदालत में पेश कर, जेल भेज दिया गया है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

You might also like

You cannot copy content of this page