पंकज अरोड़ा की रिपोर्ट फरीदाबाद: 12 अक्टूबर, एनआईटी तीन सी ब्लॉक और युवा दशहरा क्लब की और से रावण दहन का कार्यक्रम तीन सी ब्लॉक पार्क में आयोजित किया गया जिसमें कांग्रेस नेता विजय प्रताप ने शिरकत कर युवा दशहरा क्लब के सभी सदस्यों को बधाई दी।
विजय प्रताप ने कहा कि युवा दशहरा क्लब पिछले कई वर्षाे से रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित करता आ रहा है, और आगे भी ऐसे हीं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करते रहे हम हमेशा उनके साथ है।
सबसे बड़ी बात रही कि विशेष लाइटिंग इफैक्ट से जगमग आयोजन स्थल 3सी ब्लॉक में दशहरा पर्व के लिए रावण का पुतला 40 फुट तथा कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले 20 फुट के बनाये गये।
युवा दशहरा क्लब के सदस्यों ने मंच पर पंकज अरोड़ा (पत्रकार ) को सम्मानित कर अपने फर्ज निभाया।
राम दरबार में श्री राम, लक्षमण और हनुमान की सुंदर झांकियो व ढोल के साथ ब्लॉक में भव्य शोभा यात्रा निकाली गईं। हनुमान जी के स्वरूप धारण किये युवकों ने भी यात्रा में भाग लिया। ब्लॉक की परिक्रमा करते हुए झांकी आयोजन स्थल पर पहुंची, जहां राम और रावण के बीच प्रतीकात्मक युद्ध के बाद रावण पर अग्निबाण चलाकर वध किया और पुतले धू धू कर जलने लगे। लोग बड़ी संख्या में रावण के पुतलों को आग की लपटों में देखने के लिए इकट्ठा हुए। इस अवसर पर आतिशबाजी का भी जनता ने आनंद उठाया।
1
इस दशहरा कार्यक्रम के आयोजक सरदार रविंद्र सिंह सोनी, सागर बंसल, गुरजोत सिंह, सरदार सोनू, राजेश कपूर, प्रयांशु कपूर, सरदार अमन सिंह, अतुल त्रिखा, सुमेश भाटिया, विशेष नासवा, निखिल भाटिया, सुधीर गोसाई, स्वर्ण सिंह व अन्य युवा दशहरा क्लब के सदस्यों के देखरेख तथा साहिल खन्ना के मार्गदर्शन में सुंदर और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
इस कार्यक्रम में विजय प्रताप सिंह विशेष अतिथि के रुप में शामिल हुए। वसु मित्र सत्यार्थी, सुरेश अरोड़ा, राजू, महाबीर सिंह भड़ाना, हरजीत सिंह, जे पी बंसल, अजय ग्रोवर, सरदार प्रीतम सिंह, विनीत हंस, महिन्द्र पाल भाटिया, राजेश भाटिया, अजय भाटिया, भारत भुषण, सतीश, सर्वेश भाटिया, रमेश मदान, राकेश खन्ना, सन्नी चूटानी, राजेश लूथरा, रत्न सिंह, संजय अरोड़ा संदीप तनेजा, संजय भाटिया और भारी संख्या में भक्त जन शामिल हुए।