KhabarNcr

युवा दशहरा क्लब 3सी ब्लॉक द्वारा लंका दहन का भव्य आयोजन

पंकज अरोड़ा की रिपोर्ट/फरीदाबाद: युवा दशहरा क्लब, 3सी ब्लॉक के युवाओं द्वारा लंका दहन से पहले विभिन्न मनमोहक झांकियों के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें व्रतधारी युवाओं ने हनुमान के मुकुट वाली मूर्ति का स्वरूप धारण कर भाग लिया। यह युवा दशहरे से पहले 40 दिन तक ब्रह्मचर्य धारण कर धर और व्यवसाय त्यागकर मंदिर में डेरा जमाते हैं। वह व्रत रखकर एक समय खाना खाते हैं जमीन पर सोते हैं, जिनसे श्रद्धालु मन्नत मांगते हैं।

3सी ब्लॉक की परिक्रमा कर शोभा यात्रा आयोजन स्थल पर पहुंची। हनुमान जी के स्वरूप धारण किये युवकों द्वारा ढोल की ताल पर नृत्य ने श्रद्धालुओं को आकर्षित किया तत्पश्चात लंका दहन के एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने झांकियों और आतिशबाजी का भरपूर आनंद लिया और रावण की लंका को जलते देखा। यह रामायण की पौराणिक कथा पर आधारित था, जहाँ हनुमान जी ने माता सीता की खोज में लंका जाकर सोने की लंका में आग लगा दी थी।

लंका दहन के भव्य आयोजन में 3सी ब्लॉकवासियों व भारी संख्या में लोगों विशेष रूप से माता पिता बच्चों को अपने साथ इस पर्व को दिखाने के लिए लाये। जगमगाती रौशनी, मधुर भजनों, मनमोहक नृत्य, के बीच बच्चे लंका दहन देख बहुत रोमांचित हुए और पर्व का भरपूर आनंद उठाया।

इस भव्य लंका दहन कार्यक्रम के आयोजक सरदार रविंद्र सिंह सोनी, सागर बंसल,गुरजोत सिंह,सरदार सोनू, राजेश कपूर, प्रयांशु कपूर, सरदार अमन सिंह, अतुल त्रिखा, सुमेश भाटिया, विशेष नासवा,निखिल भाटिया, सुधीर गोसाई , स्वर्ण सिंह, अन्य युवा दशहरा क्लब के सदस्यों के देखरेख तथा साहिल खन्ना के मार्गदर्शन में सुंदर और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम में वसु मित्र सत्यार्थी, सुरेश अरोड़ा, राजू, अशोक मदान, अजय ग्रोवर,, एस पी वर्मा, विनीत हंस, हरिंदर बांगा, कमल, रविंद्र सिंह, रत्न सिंह, राजेश भाटिया, अजय भाटिया, भारत भूषण, सतीश, सर्वेश भाटिया, राकेश खन्ना, सन्नी चूटानी, संजय अरोड़ा, संदीप, संजय भाटिया तथा भारी संख्या में लोग शामिल हुए।

You might also like

Comments are closed.