पंकज अरोड़ा की रिपोर्ट/फरीदाबाद: रयान इंटरनेशनल स्कूल की प्राचार्या डॉ. पीया शर्मा ने बताया कि हमें यह बताते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि हमारे विद्यार्थियों ने NTST राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है।

बानी मदान (कक्षा VI) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया और उन्हें उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए टैबलेट से सम्मानित किया गया।

👏तेजस मिश्रा (कक्षा IX) ने भी द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया और उन्हें भी टैबलेट प्रदान किया गया।

इन दोनों विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प ने यह सिद्ध कर दिया है कि निरंतर प्रयास सफलता की कुंजी है।
विद्यालय की प्राचार्या डॉ. पीया शर्मा ने विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने अन्य छात्रों को भी उनसे प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
हम सभी इन विद्यार्थियों पर गर्व करते हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हैं। 🎉



