KhabarNcr

माता की 16वीं चौकी 23 मई को, चौहान परिवार द्वारा की जाएगी मां भगवती की पूजा

पंकज अरोड़ा की रिपोर्ट/फरीदाबाद: 14 अप्रैल, युवा संगठन मंच एवं महिला जागरण समिति द्वारा माता की चौकी का आयोजन 23 मई शनिवार शाम को किया जा रहा है जिसमे एनसीआर की मशहूर पार्टी सुनील एंड पार्टी द्वारा महामाई का गुणगान किया जाएगा।

Oplus_131072

आपको बता दे कि युवा संगठन मंच एवं महिला जागरण समिति द्वारा एक मीटिंग आयोजित की गई जिसमे संगठन के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष माता के जागरण का आयोजन किया जाता था जो करीब पिछले ग्यारह वर्षो से हो रहा था लेकिन ग्यारह साल माता के जागरण होने के बाद पिछले चार वर्षों से माता की चौकी का आयोजन किया जा रहा हैं जिसमें समाजसेवी और स्थानीय निवासियो द्वारा सराहा गया और इस बार भी 23 मई 2026 शनिवार को माता की चौकी का 16वीं बार आयोजन किया जा रहा है जिसमें स्थानीय निवासी देवेन्द्र चौहान व उनके परिवार द्वारा मां भगवती की पूजा अर्चना की जाएगी तथा सुनील एंड पार्टी अपने मधुर स्वरों के माध्यम से संगत को निहाल करेगी।

Oplus_131072

तीन एफ निवासी देवेन्द्र चौहान ने बताया कि मां भगवती के आशीर्वाद से मैं यहां तक पहुंचा हूं और जनता की सेवा में लगा हुआ हूं। जो भी मां भगवती को सच्चे मन का याद करता है, मां उसकी सभी दुख और बाधाओं को दूर करती है तथा सभी समस्याओं को हर लेती है। देवेन्द्र चौहान ने कहा कि वह ओर उनका परिवार भाग्यशाली है जो उन्हें माता कि पूजा अर्चना करने का अवसर मिला रहा है, युवा संगठन मंच एवं महिला जागरण समिति के सदस्यों ने बताया कि माता की चौकी के बाद विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें अटूट भंडारा वितरित किया जाएगा और आप सभी से अपील है कि माता की चौकी में पहुंचकर पुण्य के भागी बने और भंडारे का प्रसाद ग्रहण करें।

इस मीटिंग में सुनील कथूरिया, राजकुमार बाली, हरीश मुनियाल, सुंदर मदान, चंदर बवेजा, इन्द्रसेन वर्मा, विनोद सभरवाल, धर्मपाल मुंजाल, लोकेश शर्मा, दिनेश मदान, मनोज शर्मा, विशाल मेहंदीरत्ता, कृष्ण मेहता, नितिन कस्तूरिया, महेश गोटवाल, निंदर, कमलेश कुमार, नीरज पाहवा आदि अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.