New Banner

गली में सीवर जाम से परेशान महिलाओं ने नगर निगम का किया घेराव

फरीदाबाद: सितंबर,  एनआईटी विधानसभा के वार्ड नंबर 5 के जीवन नगर में रहने वाली सैकड़ों महिला और पुरुषों ने नगर निगम के अधिकारियों के दफ्तरों में धावा बोल दिया। नगर निगम आई महिलाएं दफ्तरों में घुस गई, और अधिकारियों को खरी-खोटी सुनाई। उनकी नाराजगी गली नंबर 5 में महीनों से ओवरफ्लो हो रहे सीवर और बरसाती पानी से लबालब भरी गलियां के कारण थी।
नाराज महिलाओं ने बताया कि वार्ड की पार्षद ललिता यादव और विधायक नीरज शर्मा के यहां अनेक बार जाने के बाद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। गली में बदबू और गंदा पानी हर समय बहता रहता है। अक्सर दोपहिया वाहन चालक और स्कूल जाने वाले बच्चे उस पानी में गिर जाते हैं, जिससे उनके कपड़े खराब हो जाते हैं। स्थानीय निवासी सुशीला शर्मा ने बताया अनेक बार निगम कर्मचारियों से शिकायत करने के बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ जिस कारण आज सैकड़ों महिलाओं ने नगर निगम अधिकारियों पर अपना गुस्सा निकाला है। इस अवसर पर बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी ने महिलाओं की समस्या को जायज मानते हुए निगम अधिकारियों से अपील की कि उनकी समस्या को जल्द हल किया जाए अन्यथा कोई बड़ा विरोध प्रदर्शन करना स्थानीय लोगों की मजबूरी हो जाएगा। श्री चौधरी ने अधिकारियों से मुलाकात करके समस्या को तुरंत सुलझाने के लिए कहा। इस अवसर पर मन्नू गौतम, भूप सिंह चौहान, रमेश कश्यप, के एल गौतम, निशा शर्मा, बृजेश, राजकुमारी, किरण राय, कमलेश, लच्छो देवी, अमित दुबे, ललिता देवी, शीला देवी, ललिता देवी, लक्ष्मी, तुलसी देवी सहित सैकड़ों महिलाएं मौजूद थी।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.