New Banner

महर्षि दयानंद सरस्वती की 200 वीं जयंती पर भव्य आयोजन

खबरेंNcr रिपोर्टर पंकज अरोड़ा फ़रीदाबाद: 10 फरवरी, आर्य केंद्रीय सभा, नगर निगम क्षेत्र, फरीदाबाद के महामंत्री योगेंद्र फोर ने बताया कि महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती का ऐतिहासिक और दार्शनिक महत्व है, क्योंकि यह भारत में सुधार आंदोलन की स्थापना और वेदों व वैदिक संस्कृति के लिए उनके महत्वपूर्ण योगदान की याद दिलाती है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती के उपलक्ष्य में साल भर चलने वाले समारोह का 12 फरवरी 2023 को उद्घाटन किया था।

महर्षि दयानंद सरस्वती के जन्मस्थान गुजरात के मोरबी जिले के टंकारा में उनकी 200वीं जयंती पर 10 से 12 फरवरी 2024 तक आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 11 फरवरी 2024 को कार्यक्रम में शामिल होंगे और को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी डिजिटल माध्यम से संबोधित करेंगे। 12 फरवरी 2024 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होंगी

मीडिया सचिव वसु मित्र सत्यार्थी ने बताया कि समस्त कार्यकारिणी ने इस ऐतिहासिक पर्व के अवसर पर फरीदाबाद की आर्य समाजों को लाईटों से सजाने तथा भव्यता से मनाने का निर्णय लिया है। 11 फरवरी 2024 को विशेष यज्ञ, सत्संग और भजनों के माध्यम से महर्षि दयानंद सरस्वती के उपकारों की चर्चा, उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प और विश्व में उनके महत्वपूर्ण योगदान को याद किया जायेगा।

आर्य केंद्रीय सभा, नगर निगम क्षेत्र, फरीदाबाद के तत्वाधान में वैदिक धर्म व संस्कृति के रक्षक एवं पोषक महर्षि दयानंद सरस्वती जी की 200 वीं जयंती के उपलक्ष में 25 फरवरी 2024 को विशाल शोभायात्रा व भव्य कार्यक्रम का शुभारंभ के एल महता महिला महाविद्यालय, एन एच 3 में सुबह 9 बजे वृहद् यज्ञ से होगा। विशाल शोभायात्रा के पश्चात भजन, प्रवचन और ऋषि लंगर कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।

You might also like

Comments are closed.