New Banner

मानवता की रक्षा के लिए हुए सम्मानित: वसु मित्र सत्यार्थी

पंकज अरोड़ा की रिपोर्ट/फरीदाबाद: समस्त ग्लोबल पंजाबी जागृति सोसाइटी (रजि.) एवं सड़क सुरक्षा ओमनी फाउंडेशन (सड़क एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार) द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में शहर के सजग नागरिक वसु मित्र सत्यार्थी को उनके साहसिक कार्य और मानवीय सूझबूझ के लिए सम्मानित किया गया। संस्थाओं द्वारा उन्हें शाल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके जज्बे को सलाम किया गया।

समस्त ग्लोबल पंजाबी जागृति सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी.आर. नरूला ने बताया कि हाल ही में वसु मित्र सत्यार्थी ने अपनी साहस और सतर्कता का परिचय देते हुए हुए नीलम फ्लाईओवर से रेलवे लाइन पर कूदकर आत्महत्या का प्रयास कर रही एक महिला को सुरक्षित बचा लिया था। मनुष्य जीवन की रक्षा करना सबसे बड़ा परोपकार है सत्यार्थी की इस सतर्कता और मानवीय संवेदना और साहसी कार्य से प्रेरणा लेनी चाहिए और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर अपना योगदान देना चाहिए।

इस अवसर पर सरदार देवेंद्र सिंह, सदस्य स्टेट रोड सेफ्टी काउंसिल हरियाणा सरकार एवं सदस्य मेंबर ऑफ पार्लियामेंट रोड सेफ्टी कमेटी भारत सरकार एवं रोड सेफ्टी ओमनी फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष ने सत्यार्थी के साहस की सराहना करते हुए कहा, सड़क पर चलते हुए, किसी भी दुर्घटना या मुसीबत के समय हमें अपने नैतिक और सामाजिक कर्तव्य को समझना चाहिए। संकट में फंसे व्यक्ति की सहायता करना ही सच्ची मानवता है।

सड़क सुरक्षा ओमनी फाउंडेशन के सलाहकार बोर्ड सदस्य अनिल कुमार भाटिया ने भी नागरिकों से अपील की कि वे समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं और आपात स्थिति में मददगार बनें।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से एस.के. सचदेवा, मिगलानी, ए.के. भाटिया, राज भांबरी सहित संस्थान के अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में वसु मित्र सत्यार्थी के जज्बे को सलाम किया।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.