KhabarNcr

आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा का प्रधान बनने पर देशबंधु आर्य का अभिनन्दन किया गया

पंकज अरोड़ा की रिपोर्ट फरीदाबाद: 15 अगस्त, आर्य केन्द्रीय सभा नगर निगम फरीदाबाद की कार्यकारिणी की बैठक में आर्य केन्द्रीय सभा नगर निगम फरीदाबाद के उपप्रधान देशबंधु आर्य का आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा का प्रधान बनने पर अभिनन्दन व सम्मान किया गया तथा आर्य समाज के प्रचार और प्रसार में पूर्ण सहयोग का आश्वासन सहित शुभकामनाएं दी।

बैठक में निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 1 से 8 सितंबर तक विभिन्न आर्य समाजों में वेद प्रचार कार्यक्रम के अंतर्गत विख्यात भजनोपदेशक द्वारा भजन व आर्य विद्वान का प्रवचन का आयोजन किया जायेगा।

*देशबंधु आर्य को सम्मानित करते आर्य केंद्रीय सभा (नगर निगम क्षेत्र)आचार्य ऋषिपाल, आनंद महता, योगेंद्र फोर, वसु मित्र सत्यार्थी, कर्मचंद शास्त्री, जितेंद्र सरल, होती लाल आर्य व कार्यकारिणी सदस्य*

आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा के प्रधान देशबंधु आर्य, आर्य केन्द्रीय सभा नगर निगम फरीदाबाद के प्रधान आदरणीय आचार्य ऋषि पाल के नेतृत्व में योगेंद्र फोर, वसु मित्र सत्यार्थी, होती लाल आर्य, कर्मचंद शास्त्री, संजय आर्य तथा सतीश कौशिक द्वारा पेरिस ओलंपिक में दो दो मेडल जीतने वाली मनु भाकर के निवास पर हवन कर उसकेज्ञमाता पिता को बधाई व शुभकामनाएं देने पर कार्यकारिणी ने इस अविस्मरणीय अवसर पर परिवार को विशेष बधाई देते हुए शीध्र ही मनु भाकर के माता पिता की इच्छानुसार विशेष यज्ञ द्वारा आर्शीवाद देने व सम्मानित करने का निर्णय लिया गया।

You might also like

You cannot copy content of this page