New Banner

अनीता शर्मा भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा संयोजक नियुक्त

पंकज अरोड़ा की रिपोर्ट फरीदाबाद: भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता अनीता शर्मा को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के लिए लोकसभा संयोजक नियुक्त किया गया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ोली ने मंगलवार को मन की बात कार्यक्रम हेतु प्रदेश टोली एवं लोकसभा संयोजक नियुक्त किए। जिसमें फरीदाबाद से अनीता शर्मा को लोकसभा संयोजक बनाया गया।

अपनी नियुक्ति पर अनीता शर्मा ने पार्टी के शीष नेतृत्व का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, उसको वह पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा से पूरी करेगी। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ोली एवं प्रदेश महामंत्री एवं प्रदेश संयोजक मन की बात सुरेन्द्र पुनिया का आभार व्यक्त किया। अनीता शर्मा ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम एक ऐसा मंच है, जहां देश के सबसे पिछड़े इलाके में बैठा व्यक्ति भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अपने मन की बात कर सकता है। सही में यह मोदी जी के मन बात नहीं, बल्कि पूरे देश के मन की बात है।

हर व्यवासी, व्यापारी, महिलाओं, बच्चों, किसानों, बुनकरो, बढई, मिस्त्री, रिक्शा चालक कोई भी हो उन्होंने हर किसी के मन की बात को सुना है। उनके जीवन में आने वाली कठिनाईयों से रूबरू हुए हैं। हमें गर्व है कि हमें ऐसे प्रधानमंत्री मिले हैं, जो छोटे से छोटे और बड़े से बड़े लोगों से उनकी समस्याओं को जानते हैं।

You might also like

Comments are closed.