KhabarNcr

आर्य समाज ने तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों घरों पर तिरंगा फहराने का संकल्प दिलाया

फरीदाबाद: (पंकज अरोड़ा)13 अगस्त, आजादी के 75 साल पूरे होने पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आर्य केन्द्रीय सभा (नगर निगम क्षेत्र) फरीदाबाद के तत्वाधान में तिरंगा यात्रा निकाली जिसमें बड़ी संख्या में सब आर्य समाजों के सदस्य, के एल मेहता दयानंद स्कूल तथा के एल मेहता दयानंद महिला विधालय के छात्र छात्राओं नें भाग लिया। आर्य समाज के सिद्धांतों में देशप्रेम की प्रेरणा है। महर्षि दयानंद सरस्वती जी राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए महान्‌ योगदान से प्रेरित आर्य समाज देश भक्ति की भावना से लोगों को जागरूक करने के लिए तिरंगा यात्रा निकाली।
छात्र छात्राओं ने देशभक्ति के नारों से और भारत माता की जयघोष के साथ स्वतंत्रता के अमर बलिदानियों को याद किया। इस दौरान छात्र छात्राओं और सम्मिलित लोगों के चेहरे पर देश प्रेम का भाव साफ झलक रहा था और लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। यात्रा के एल मेहता दयानंद महिला विधालय से शुरु होकर 4-5 नंबर बाज़ार से होते हुए आर्य समाज नंबर 4 पर समाप्त हुई जहाँ प्रशाद वितरण कर सबको आजादी के 75 वर्ष के उपलक्ष्य पर अपने घरों पर तिरंगा लगाकर हर्षोल्लास से मनाने का अवाहन किया।
तिरंगा यात्रा में आनंद मेहता, शिव कुमार टुटेजा, कर्म चंद शास्त्री, वसु मित्र सत्यार्थी, कुलभूषण सखूजा, विवेक शास्त्री, कुलदीप गोयल, एस पी अरोड़ा, देशभक्त आर्य, नीलम कालिया, मानस शास्त्री, रमेश चावला, रूकमणि टुटेजा और बड़ी संख्या में आर्यजनों ने भाग लिया।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

You might also like

You cannot copy content of this page