New Banner

‘जश्न-ए-फरीदाबाद-5’ में ‘चरणदास चोर’ और ‘ज़रूरत है श्रीमती की’ नाटक ने बिखेरे हास्य के रंग

पंकज अरोड़ा की रिपोर्ट/फरीदाबाद: फरीदाबाद साहित्यिक एवं सांस्कृतिक केंद्र (एफएलसीसी) द्वारा आयोजित ‘जश्न-ए-फरीदाबाद-5’ के मंच पर कला और हास्य का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में हबीब तनवीर द्वारा रचित सुप्रसिद्ध नाटक ‘चरणदास चोर’ का मंचन किया गया। राजस्थानी लोककथा पर आधारित इस नाटक ने एक ईमानदार चोर के माध्यम से सत्य, ईमानदारी और नैतिक दृढ़ता का गहरा संदेश दिया। व्यंग्य, लोक नृत्य और संगीत के इस मिश्रण को दर्शकों ने खूब सराहा।

Oplus_131072

दूसरा आकर्षण नाटककार राज कुमार कोहली की व्यंग्यात्मक कॉमेडी ‘ज़रूरत है श्रीमती की’ रही। इस नाटक में कॉलेज छात्रा और सेठजी की बेटी से शादी के लिए तीन लड़कों के प्रस्ताव और एक चतुर नौकर द्वारा मालिक को लूटने के बाद पकड़े जाने की कहानी को इतने मजेदार ढंग से पेश किया गया कि दर्शक हंसी से लोटपोट हो गए।

Oplus_131072

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री, हरियाणा, विपुल गोयल और विशेष अतिथि के रूप में फरीदाबाद की मेयर प्रवीण बत्रा जोशी शामिल हुए। एफएलसीसी के प्रधान नवीन सूद, सांस्कृतिक सचिव विनोद मलिक, महामंत्री मनोहर लाल नंदवानी, कोषाध्यक्ष वसु मित्र सत्यार्थी और कार्यकारिणी सदस्य अश्विनी सेठी व वी. के. अग्रवाल ने अतिथियों का पटका पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया।

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने एफएलसीसी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन शहर की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करते हैं। उन्होंने भविष्य में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। वहीं, मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए इतना भव्य मंच प्रदान करने के लिए केंद्र को बधाई दी।

शहर के बच्चों की रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा को एक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित 5वीं जीवा फरीदाबाद ओपन पेंटिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस भव्य प्रतियोगिता में फरीदाबाद और आसपास के क्षेत्रों के विभिन्न आयु वर्गों के लगभग 500 बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और अपने ब्रश के माध्यम से कैनवास पर अपनी कल्पनाओं को जीवंत किया।

क्रिएटिव स्टेप्स की संचालक पिंकी गंडोत्रा की अध्यक्षता में चयन समिति ने गहन मूल्यांकन के पश्चात पाँच विभिन्न आयु वर्गों में विजेताओं के नामों की घोषणा की। विभिन्न आयु वर्ग में क्रमशः प्रथम पुरस्कार, द्वितीय, तृतीय और सांत्वना पुरस्कार 6 से 9 वर्ष – शोनाया यादव, लाव्या जी, परम तेवतिया, दिव्यांश मिश्रा, 10 से 12 वर्ष- अर्षि मजूमदार, सुहिना नस्कर, समृद्धि बरुआ, कशिश वर्मा, 13 से 15 वर्ष – अविष्का शुक्ला, अनिशा रॉय, अर्शिया जैन, वैष्णवी कुमारी, 16 से 18 आयु – गुंजन वर्मा, अनिंदिता रॉय, काजल कुमारी, प्रेक्षा बंसल तथा 18 और उससे अधिक आयु वर्ग में- रोहित कुमार, हरेंद्र यादव, राहुल गुप्ता, दानिश का चयन किया गया। विजेताओं को प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह व नकद पुरस्कार व प्रत्येक प्रतिभागी को भागीदारी प्रमाण पत्र प्रदान किया, ताकि उनका उत्साहवर्धन बना रहे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.