New Banner

आगमन सोसायटी सैक्टर 70 के प्रांगण में किया गया हवन एवं भंडारे का आयोजन

पंकज अरोड़ा की रिपोर्ट फरीदाबाद 17 नवंबर, सुख शांति की भावना से यह आयोजन करके आगमन सोसायटी सेक्टर 70 12A टावर के निवासियों ने भाईचारे की मिसाल पेश की है सोसाइटी के सभी निवासियों ने भंडारे के आयोजन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जिसमें हरियाणा मीडिया वेल्फेयर क्लब के जिला फरीदाबाद प्रधान राजेंद्र सिंह ने भी पूरा सहयोग दिया और ईश्वर ने सभी की खुशहाली की कामना की।

टावर 12 ए के मैनेजर कुलदीप डगर और राजेंद्र सिंह इस तरह के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में हमेशा ही पूरा सहयोग करते आए हैं इससे उनके मन को बहुत शांति मिलती है। कार्यक्रम के दौरान टावर मैनेजर कुलदीप डागर ने बताया हमारे टावर के सभी लोग सभी कार्यक्रमों को मिलजुल कर मनाते हैं गोवर्धन पूजा तीज दिवाली मिलन होली मिलन समारोह और सभी कार्यक्रमों को समय समय पर आयोजित करते रहते हैं कार्यक्रम के दौरान टावर मैनेजर कुलदीप डागर,हरियाणा मीडिया वेल्फेयर क्लब के जिला प्रधान राजेंद्र सिंह, सोनू ठाकुर, मुक्की चौधरी, सतीश चौधरी, सुरजीत, सतीश शर्मा, महाराज सिंह चौहान, मनीष शर्मा, शुभम चौहान, राजन चौहान, एमके ठाकुर, रविंद्र खंडेलवाल, आरव सिंह, जीतू सारण, अंजू चौधरी, सोनिया ठाकुर,एवं गणमान्य लोग व सभी टावर निवाशी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

You might also like

Comments are closed.