KhabarNcr

आकाश भर दुआएं वो पाता है जो दूसरों को खिलाता है: जन्नत खत्री

फरीदाबाद: 07 दिसंबर, यूट्यूब चैनल TEACHER COOL की फाउंडर जन्नत खत्री द्वारा ग्रेटर फरीदाबाद की विभिन्न झुग्गियों में खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। वितरण के दौरान खास तौर पर बच्चों पर ध्यान दिया गया। जन्नत खत्री ने बताया कि हमारे देश का भविष्य इन्हीं बच्चों की सेहत और हिम्मत पर निर्भर करता है। जो बच्चे अच्छे घरों में हैं उनका लालन पोषण अच्छे से हो रहा है परंतु जिन बच्चों को किसी भी कारण से अभाव में रहना पड़ रहा है उनके लालन पोषण की जिम्मेदारी हम सबको मिल के उठानी चाहिए।

जन्नत खत्री ने कहा की देश का विकास या देश का भविष्य किसी भी एक वर्ग पर कभी निर्भर नहीं करता। विकास हो या भविष्य सभी के मिल के चलने से ही बनता है। जन्नत खत्री का मानना है यदि रोज एक परिवार किसी भी एक दूसरे गरीब परिवार की मदद करे तो हमारे देश के कई मुद्दों का हल तो यूं ही हो जायेगा।


जन्नत खत्री ने यह भी संदेश दिया की हम खाने को कभी बर्बाद नही करना चाहिए व हमेशा दूसरों से बांट कर खाना चाहिए। इससे न सिर्फ आपको पुण्य मिलेगा बल्कि इंसानियत का रिश्ता भी बढ़ेगा।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

You might also like