KhabarNcr

ह्यूमन लिगल ऐड एंड क्राइम कंट्रोल सामाजिक संस्था ने हर्षोल्लास के साथ मनाया हरियाली तीज पर्व

फरीदबाद: (पंकज अरोड़ा) 31 जुलाई, ह्यूमन लिगल ऐड क्राइम कंट्रोल आर्गेनाइजेशन संस्था ने तीज का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम की मुख्यअतिथि रेनू भाटिया हरियाणा महिला आयोग की चेयर पर्सन थीं इस अवसर पर रेनू भाटिया ने कहा कि हरियाली तीज का विशेष महत्व है। महिलाओं के लिए इस पर्व का महत्व काफी ज्यादा है। पहले की तरह तो अब तीज पर उस तरह से रौनक नहीं रहती, लेकिन फिर भी फरीदाबाद में तीज का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया जाता है।

हमने भी इस पर्व को परंपरागत तरीके से ही मनाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि पूरे भारत वर्ष में खासकर उत्तर भारत में ‘हरियाली तीज’ का त्योहार मनाया जाता है। यह स्त्रियों का त्योहार है, इस दौरान वे सुख-शांति के लिए मंगलकामनाएं करती हैं।

समाचार एंव विज्ञापन के लिए संपर्क करें 09818926364

ह्यूमन लिगल ऐड एंड क्राइम कंट्रोल आर्गेनाइजेशन संस्था की महिला सदस्यों द्वारा तीज का त्योहार बड़े हर्षोल्लास एवं आनंद के साथ मनाया गया। सारा माहौल पारंपरिक वेशभूषा एवं तीज के रंगों में सराबोर रहा। इस कार्यक्रम में संस्था की सदस्यों ने पारंपरिक तीज के गीतों पर ढोल की थाप के साथ नृत्य किया। जिसमें सभी ने स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया। इस अवसर पर आप पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मवीर भड़ाना, गुलशन बग़ा, ओपी वर्मा, पंडित सुरेन्द्र शर्मा बबली ( राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा) के शामिल थे। ओर इस अवसर पर संस्था के सदस्य पिंकी, रेखा, राधिका बहल, उषा मेहता, मोनिका, गुलशन कुमार, सुशील रावत, आदि मौजूद रहे।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

You might also like

You cannot copy content of this page