खबरेंNcr रिपोर्टर पंकज अरोड़ा फरीदाबाद: 15 अक्टूबर, महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती के उपलक्ष्य में देश में साल भर चलने वाले समारोहों की कड़ी में वेद प्रचार यज्ञ यात्रा समिति, फरीदाबाद द्वारा 15 अक्टूबर से 5 नवम्बर 2023 तक दक्षिण हरियाणा के फरीदाबाद, पलवल, गुरुग्राम जिलों के 200 गाँवों में वेद प्रचार अभियान के तहत विशाल वेद प्रचार और भव्य यज्ञ रथ यात्रा का उदघाटन समारोह का शुभारंभ गुरुकुल इंद्रप्रस्थ में हवन से किया गया।
कन्हैया लाल आर्य की अध्यक्षता में आर्य प्रतिनिधि सभा, हरियाणा के प्रधान सेठ राधाकृष्ण आर्य ने किया कार्यक्रम का उदघाटन किया गया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि डा. धर्मप्रकाश आर्य तथा आमंत्रित माननीय अतिथियों का संयोजक हरिश्चंद्र शास्त्री तथा स्वागत समिति सदस्यों जस्टिस सत्य भूषण आर्य, राजकुमार यादव, सिंहराज अधाना, महेश चंद गुप्ता, देशबंधु आर्य, योगेन्द्र फोर, कर्मचंद शास्त्री, डा. हरि ओम आर्य, मानस कुमार शास्त्री, दयानंद सेठी ने स्वागत किया।
स्वामी नित्यानंद और गुरुकुल इंद्रप्रस्थ के संचालक आचार्य ऋषिपाल जी, स्वामी प्रणवानंद, ठा. विक्रम सिंह, विनय आर्य के आर्शीवाद और शुभकामनाओं से संकल्पकर्ता और देव योग संस्थान, बुखारपुर के संचालक योगाचार्य देवराज आर्य के नेतृत्व में विशाल वेद प्रचार और भव्य यज्ञ रथ यात्रा प्रारंभ हुई जोकि पहले दिन स्वामी श्रद्धानंद बस्ती, ग्रीन फील्ड कालोनी, सैक्टर 31, सैक्टर 28, सैक्टर 29, मवई गांव, वजीरपुर, पलवल, बादशाहपुर, ददसिया, ढ़ाढ़र से होते हुए किड़ावली पहुंचेगी और इस प्रकार 22 दिन में वेद प्रचार और यज्ञ रथ यात्रा के माध्यम से 200 गाँवों में महाऋषि दयानंद सरस्वती और वेदों का संदेश जन जन तक पहुंचाया जायेगा।
इस कार्यक्रम में हरीशचंद्र शास्त्री, रघुवीर शास्त्री, सुनील शास्त्री, अमन शास्त्री, मानस शास्त्री, सुरेश शास्त्री, सतीश सत्यम संजय आर्य, अनिल आर्य, आचार्य जय कुमार, डा. आनंद कुमार, कन्हैया लाल आर्य, स्वामी नित्यानंद, डा. गजराज आर्य, निष्ठाकर आर्य, जितेन्द्र आर्य, रविंद्र बांकुरा सरपंच, सुखवीर सरपंच, वसु मित्र सत्यार्थी, सुनील पहलवान, डा. संदीप, धर्मेंद्र अविचल, डा. सत्यदेव गुप्ता, शिव कुमार टुटेजा, मनोज डंगवाल, एस डी त्यागी, विमला ग्रोवर, आशा पंडित, विमल सचदेवा, नीलम कालिया, प्रेम बहल, ऊषा चितकारा तथा बड़ी संख्या में आर्य जनों ने भाग लिया।