KhabarNcr

कृष्ण जाखड़ को जजपा जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर शहरवासियों ने दी शुभकामनाएं

खबरेंNcr रिपोर्टर पंकज अरोड़ा फरीदाबाद: 09 मई, नवनियुक्त फरीदाबाद जिलाध्यक्ष जननायक जनता पार्टी कृष्ण जाखड़ को बडखल विधानसभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दी। समाजसेवी सरदार परविंदर सिंह ने कहा कि सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और शहरवासी जनता जननायक पार्टी का धन्यवाद करते है कि उन्होंने कृष्ण जाखड़ को जिलाध्यक्ष बनाकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में एक नया उत्साह भर दिया है, और हम सभी नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष का स्वागत करते है।

इस कार्यक्रम में हलका अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी , सरदार परविंदर सिंह , सुदेश ग्रोवर , दया चंद सैनी , अली हसन, डॉ बक्शी, डॉक्टर अनुपमा बक्शी, लतीफ कुरेशी और सुखबीर कुमार मौजूद रहे। और सभी ने कृष्ण जाखड़ को जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर पुष्पगुच्छ भेंट कर और मुंह मीठा करा कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

कृष्ण जाखड़ ने कार्यक्रम में मौजूद सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद किया और पार्टी के कार्यकर्ताओं को साथ लेकर जननायक जनता पार्टी के संगठन को फरीदाबाद में मजबूत करने के लिए अपना सहयोग देने के लिए निवेदन किया। बड़खल विधानसभा के सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उन्हें आश्वस्त किया कि सभी उनके साथ तन मन धन से सहयोग करेंगे जिससे आने वाले समय में जननायक जनता पार्टी का बड़खल विधानसभा में जनाधार बढ़ेगा और नए कार्यकर्ताओं को पार्टी के साथ जोड़ने का काम किया जाएगा।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

You might also like

You cannot copy content of this page