KhabarNcr

37वीं हरियाणा स्टेट क्रास कंट्री चैंपियनशिप में काजल ने जीता कांस्य पदक। 

हरियाणा: 27 दिसंबर,  एथलेटिक्स हरियाणा मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 37वीं हरियाणा स्टेट क्रास कंट्री चैंपियनशिप का आयोजन गुरुकुल विद्यापीठ कुम्भा खेडा ( हिसार) में 25 दिसम्बर को किया गया और प्रतियोगिता का शुभारंभ एथलेटिक्स हरियाणा के कार्यकारी अध्यक्ष हनुमान सिंह भादू (हिसार) के द्वारा किया गया। 

एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव राजकुमार मिटान ने बताया कि 57वीं नेशनल क्रास कंट्री चैंपियनशिप का आयोजन (आसाम) में 8 जनवरी 2023 को किया जाएगा और इस नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए एथलेटिक्स हरियाणा के एथलीट खिलाडियों की चयन प्रक्रिया के लिए स्टेट क्रास कंट्री चैंपियनशिप का आयोजन गुरूकुल विद्यापीठ कुम्भा खेडा ( हिसार) में 25 दिसम्बर को किया गया।

राजकुमार मिटान ने जानकारी देते हुए बताया कि 37वीं हरियाणा स्टेट क्रास कंट्री चैंपियनशिप का आयोजन एथलेटिक्स फैडरेशन आफ इंडिया (ए एफ आई) के द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों को ध्यान में रखते हुए किया गया।

पुरुष वर्ग में 10 किलोमीटर दौड में हुकम रेवाडी स्वर्ण,विक्रम हिसार रजत एवं सुमित कुंडु रोहतक ने कांस्य पदक जीता। 20 साल लडका वर्ग में 8 किलोमीटर दौड में गगन पंचकुला ने स्वर्ण पदक, राहुल सोनीपत ने रजत पदक और बलजीत सिंह महेंदरगढ ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 6 किलोमीटर दौड 18 साल लडका वर्ग में आर्यन पानीपत ने पहला, सुमित झज्झर ने दूसरा और सचिन रोहतक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 16 साल लडका वर्ग 2 किलोमीटर दौड में अमन कुमार झज्झर ने स्वर्ण, अजय सिंह हिसार ने रजत और संदीप सिंह हिसार ने कांस्य पदक जीता। 

राजकुमार मिटान ने बताया कि महिला वर्ग 10 किलोमीटर दौड में पहले स्थान पर किरण सोनीपत, प्रिंसी झज्झर दूसरे और पूनम रोहतक तीसरे स्थान पर रही। 6 किलोमीटर दौड 20 साल लडकी में तन्नू चरखी दादरी ने स्वर्ण , ज्योति पंचकुला ने रजत और अन्नू जींद ने कांस्य पदक जीता,18 साल लडकी वर्ग 4 किलोमीटर दौड में संजना सिंह रोहतक ने स्वर्ण, खुशबु भिवानी ने रजत और काजल फरीदाबाद ने कांस्य पदक प्राप्त कर जिले का नाम रौशन किया। 16 साल लडकी वर्ग 2 किलोमीटर दौड में रिधिमा अम्बाला ने पहला, स्नेहा फतेहाबाद ने दूसरा और आरजू जींद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 

20 साल आयु वर्ग में लडका और लडकी 9 जनवरी 2003 से 8 जनवरी 2005 तक, 18 साल आयु वर्ग में लडका एवं लडकी 9 जनवरी 2005 से 8 जनवरी 2007 तक और 16 साल आयु वर्ग लडका एवं लडकी 9 जनवरी 2007 से 8 जनवरी 2009 तक के ही एथलीट खिलाडी स्टेट क्रास कंट्री चैंपियनशिप में भाग लिया। 

सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को एथलेटिक्स हरियाणा के कार्यकारी अध्यक्ष हनुमान सिंह भादू, महासचिव राजकुमार मिटान, निदेशक नरेंद मोर,उपाध्यक्ष राजीव खत्री, वरिष्ठ संयुक्त सचिव कुलदीप अहलावत, कोषाध्यक्ष जसवंत सिंह, हिसार सचिव मनोज कडवासरा, मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड, सह सचिव राजू कनोह,एग्जीक्यूटिव मैंम्बर रोहताश सिवाच और एथलेटिक्स कोच बीरबल दूहन ने सभी खिलाड़ियों को पदक प्रदान करते हुए नेशनल चैंपियनशिप में अच्छा खेल प्रदर्शन करने का आशीर्वाद दिया।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

You might also like

You cannot copy content of this page