तावडू,22 नवंबर: सुनील कुमार जांगड़ा, गांव बिस्सर अकबरपुर, नौरंगपुर-हसनपुर,तावडू रोड,के कामधेनु संस्थान में गोसेवा और गोवंश संरक्षण के उद्देश्य से कामधेनु आरोग्य संस्थान प्रबंधन समिति द्वारा गोपाष्टमी के उपलक्ष्य में 22 नवंबर 2026, रविवार को प्रातः 9:30 बजे विधिवत रूप से अग्नि देव का आहुति देकर हवन संपूर्ण किया।

कार्यक्रम में परम पूज्य डॉ.आचार्य लोकेश मुनि का स्वागत ऊषा गर्ग, महेन्द्र गोयल, डॉ एस.पी.गुप्ता और यशपाल सिंगल पूर्व आई पी एस ने किया।
हरियाणा प्रान्त संचालक प्रताप जी का स्वागत सुनील जिंदल, शशि गुप्ता,आचार्य मनीष शर्मा और मदन जिंदल (अध्यक्ष, कामधेनु गोधाम) ने किया।

पूर्व राज्यसभा सांसद एवं राजस्थान भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष माननीय डॉ. महेश चंद्र शर्मा का स्वागत विशाल गर्ग, रमेश कांडपाल, सुदेश कोहली वाटिका और पुरेन्द्र गोयल ने किया।
![]()
डेल्टा स्क्वायर के मैनेजिंग डायरेक्टर राम किशन सिंह का स्वागत श्याम सुंदर गुप्ता,अनुपम गुप्ता, आदर्श गर्ग और फतेहचन्द बंसल ने किया। होडल के प्रसिद्ध समाजसेवी प्रकाश चंद गोयल का स्वागत महावीर बोहरा/ओम प्रकाश बोहरा,हेमा गुप्ता वाटिका, राहुल राठी कोटा और अन्जू गुप्ता वाटिका ने किया।
अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि डॉ. दिनेश रघुवंशी का स्वागत मंचासीन डॉ महेश चंद शर्मा माननीय प्रताप, डॉ एस पी गुप्ता एवं अन्य ने किया।

डॉ.एसपी गुप्ता (सेवानिवृत्त आईएएस) ने कहा कि स्वदेशी गोवंश भारतीय संस्कृति, कृषि और अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव रहा है। गाय केवल भारतवर्ष की नहीं, बल्कि पूरे विश्व की माता है। भारत की ऐतिहासिक समृद्धि में गोवंश का अहम योगदान रहा है। दूध, दही, गोबर और कृषि आधारित व्यवस्था ने देश को आत्मनिर्भर बनाया था।
उन्होंने कहा कि अंग्रेजी शासन के दौरान भारत की पारंपरिक अर्थव्यवस्था और शिक्षा व्यवस्था को नुकसान पहुंचा। गोवंश संरक्षण को केवल धार्मिक आस्था नहीं,बल्कि कृषि,ग्रामीण रोजगार,पर्यावरण और आत्मनिर्भर भारत से जोड़कर देखने की जरूरत है।
डॉ.गुप्ता ने मेव समाज सहित विभिन्न समुदायों के लोगों द्वारा गोसेवा में किए जा रहे योगदान की सराहना करते हुए कहा कि गोवंश संरक्षण समाज को जोड़ने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम बन सकता है।
इस अवसर पर शांति के राजदूत परम पूज्य आचार्य डॉ.लोकेश मुनि जी ने संबोधन में कहा कि भारतीय संस्कृति में स्वस्थ होने का अर्थ केवल शारीरिक स्वास्थ्य नहीं, बल्कि स्वयं के भीतर स्थिर होना है। अध्यात्म व्यक्ति को आत्मचिंतन और आत्मिक शांति का मार्ग दिखाता है। उन्होंने डॉ. एसपी गुप्ता के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि गाय केवल हमारे पालन की वस्तु नहीं, बल्कि गाय माता हमारा पालन करती है। गोवंश संरक्षण का स्थायी समाधान आत्मनिर्भरता के मॉडल को समाज तक पहुंचाने में है। जब समाज गाय की उपयोगिता और आत्मनिर्भर जीवन में उसके योगदान को समझेगा, तभी संरक्षण और संवर्धन की चुनौती का प्रभावी समाधान संभव होगा।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के हरियाणा प्रांत संचालक प्रताप जी ने कहा कि आज विश्वभर में भारतीय जीवन पद्धति की श्रेष्ठता का एहसास हो रहा है। भारत की परंपरा प्रकृति और प्राकृतिक संसाधनों के साथ संतुलन बनाकर जीवन जीने की सीख देती है। उन्होंने कहा कि श्रेष्ठ जीवन के लिए गाय, गांव और गंगा का संरक्षण तथा इनके सानिध्य को अपनाना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति केवल मानव कल्याण ही नहीं, बल्कि समस्त जीवों और पूरे विश्व के कल्याण की कामना करती है। गोवंश एवं प्रकृति संरक्षण को केवल विचार तक सीमित न रखकर जीवन में अपनाने की आवश्यकता है। यही भावना मानव जीवन को उन्नत और समृद्ध बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगी।
पूर्व राज्यसभा सांसद एवं राजस्थान भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ.महेश चंद्र शर्मा ने कहा कि आत्मनिर्भरता से पहले आत्मबोध जरूरी,गोवंश संरक्षण पर पूर्व सांसद ने सुनाई राष्ट्रकवि की कविता मैथिलीशरण गुप्त की रचना के माध्यम से गोसेवा,भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण का दिया संदेश-पूर्व राज्य सभा सांसद ने गोवंश संरक्षण पर अपने विचार रखते हुए कहा कि आत्मनिर्भरता से पहले आत्मबोध जरूरी है। भारतीय संस्कृति और जीवन दर्शन में गोवंश का विशेष स्थान रहा है। उन्होंने राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त और रामधारी सिंह दिनकर का उल्लेख करते हुए मैथिलीशरण गुप्त को प्रथम राष्ट्रकवि बताया और संसद में गोहत्या के विषय पर उनकी कविता के माध्यम से व्यक्त संवेदनाओं को साझा किया।
उन्होंने कहा कि भारत गोवंश पालन की दृष्टि से दुनिया के प्रमुख देशों में शामिल है, लेकिन गोहत्या की समस्या आज भी चिंता का विषय है। उत्तर प्रदेश में अवैध कत्लखानों पर कार्रवाई को सराहनीय बताते हुए उन्होंने बेसहारा गोवंश की समस्या पर भी चिंता जताई और कहा कि गाय को ‘आवारा’ कहने के बजाय समाज को उसके संरक्षण की जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की कविता की पंक्तियां सुनाते हुए उन्होंने कहा—>दांतों तले तृण दबाकर हैं दीन गायें कह रही, हम पशु तथा तुम हो मनुज, पर योग्य क्या तुमको यही? हमने तुम्हें मां की तरह है दूध पीने को दिया, देकर कसाई को हमें तुमने हमारा वध किया।
कविता की आगे की पंक्तियों में उन्होंने गोवंश की पीड़ा और उसके संरक्षण की पुकार को रेखांकित किया— क्या वश हमारा है भला, हम दीन हैं, बलहीन हैं, मारो कि पालो, कुछ करो तुम, हम सदैव अधीन हैं। इससे अधिक क्या कहें, हा! हम तुम्हारी गाय हैं।
उन्होंने कहा कि गोवंश का संरक्षण केवल आस्था का विषय नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, पर्यावरण, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और राष्ट्र के भविष्य से जुड़ा महत्वपूर्ण दायित्व है। समाज को गोवंश के प्रति संवेदनशील होकर संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए।
प्रसिद्ध समाजसेवी प्रकाश चंद गोयल गोयल ने कामधेनु संस्थान की गतिविधियां और कार्यशैली की प्रशंसा की।
इस कार्यक्रम में कवि अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि डॉ.दिनेश रघुवंशी द्वारा कुशलता पूर्वक मंच का संचालन किया।
इस अवसर पर गणमान्य अतिथियों ने कामधेनु मंदिर का अवलोकन,गोसेवा एवं कामधेनु बलेनस का अवलोकन किया।
संस्थान की अध्यक्ष श्रीमती शशि गुप्ता ने भावपूर्ण संबोधन में कहा कि यदि भगवान उनसे कुछ मांगने को कहें, तो वह केवल भगवान के दर्शन और उनसे मिलने की इच्छा व्यक्त करेंगी। अब जीवन में भगवान को पाने, उनके दर्शन करने और उन्हीं में समाहित होने के अलावा कोई इच्छा नहीं है।
उन्होंने कहा कि गौ माता के सानिध्य में रहकर ऐसा अनुभव होता है, मानो देवताओं के बीच रह रहे हों। गौ माता के पास शांत भाव से बैठकर उनके सानिध्य को महसूस करने से मन को अद्भुत शांति और सुकून मिलता है। गौ माता केवल एक जीव नहीं, बल्कि परमात्मा का स्वरूप हैं। उनके सानिध्य में मनुष्य आध्यात्मिक आनंद और स्वर्ग जैसा अनुभव कर सकता है। उन्होंने कहा कि यहां आने वाले लोग भी इस स्थान को जन्नत बताते हैं, जो उनके लिए बेहद आनंद और संतोष का विषय है।
इस अवसर पर प्रकाश पुरोहित स्वदेशी जागरण मंच जिला प्रमुख उज्जैन, राम किशन सिंह मैनेजमेंट डायरेक्टर डेल्टा स्क्वेयर तथा सुमित कुमार, अनु बंसल, कृष्णा, चिंकी, नवीन कुमार, आर. के. सिंह, संजय वर्मा, मुकेश गुप्ता, पवेश्वरी, बीरपति, पवित्रा, यश, अशोक बंसल सोहना, संदल गोयल, राजेंद्र बी. पी., तुषार मंगला, जस्सी सरपंच, अमित तायल, मुस्तकिम वेल्डर, सचिन, वरुण, डॉ. नकुल, विनायक, प्रति शर्मा, कौशिक और नरेश जैन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
