New Banner

रोज गार्डन में सरदार परविंदर सिंह ने चाय की टपरी की टीम के सहयोग से चलाया सफाई अभियान

खबरेंNcr रिपोर्टर पंकज अरोड़ा फरीदाबाद: 27 अक्टूबर रोज गार्डन एनआईटी फरीदाबाद में दशहरे पर्व के कारण पूरे रोज गार्डन में गंदगी फैल गई थी जिसकी वजह से सुबह सैर-सपाटा एवं योग करने के लिए आने वाले सभी लोगों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा था।

आज सरदार परविंदर सिंह व चाय की टपरी के सभी साथियों के सहयोग से सफाई अभियान चलाकर रोज गार्डन को साफ सुथरा बनाने का काम किया। सभी रोज गार्डन में आने वाले भाई बहनों ने उनके द्वारा किए गए काम की बहुत तारीफ की और सभी का धन्यवाद किया।

आज समाज में जागरूक नागरिकों की वजह से ही सभी जगह पर अच्छे काम किया जा रहे हैं। सरदार परविंदर सिंह ने बताया कि चाय की टपरी की टीम फरीदाबाद में सभी सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर के अपना योगदान करती है और उसके सभी सदस्य तन मन धन से किसी भी अच्छे काम के लिए अपना सहयोग करते हैं।

सभी ने नगर निगम के अधिकारियों से निवेदन किया है कि वह भी रोज गार्डन में टूटी हुई दीवारों, गंदे टूटे-फूटे खराब पड़े हुए शौचायलयों को ठीक करवाये । शौचालय न होने की वजह से हमारे यहां आने वाली महिलाओं को भारी दिकतों का सामना करना पड़ता है।

कनफेडरेशन ऑफ आर डब्ल्यू ए एनआईटी फरीदाबाद के पदाधिकारीयों एवं सदस्यों ने नगर निगम के चीफ इंजीनियर कर्दम से मिलकर उन्हें भी रोज गार्डन में समस्याओं से अवगत कराया था और उन्हें ठीक करवाने का निवेदन किया था।

सरदार परविंदर सिंह ने शहरवासियों से अपील की है कि हम उम्मीद करते हैं कि आने वाले समय में रोज गार्डन एक साफ सुथरा हरा भरा सुंदर स्थान बनेगा।

You might also like

Comments are closed.