KhabarNcr

सत्यवीर धनखड़ गुजरात नेशनल गेम्स हरियाणा टीम के कोच नियुक्त हुए

36वें नेशनल गेम्स गुजरात में हरियाणा के 69 एथलीट खिलाड़ियों का दल लेगा भाग। 

महासचिव राजकुमार मिटान ने बताया कि 36वें नेशनल गेम्स गुजरात में एथलेटिक हरियाणा का दल सभी राज्यों और सभी खेलों से बडे दल के रूप में भाग लेगा। 

एथलेटिक्स हरियाणा के मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गुजरात में आयोजित हो रहे 36वें नेशनल गेम्स में 30 सितम्बर से 4 अक्तूबर तक एथलेटिक्स हरियाणा के 69 एथलीट खिलाड़ियों का दल भाग लेगा। 

हरिणाणा दल में 37 महिलाएं और 32 पुरुष शामिल हैं। 

फरीदाबाद: 23 सितंबर, एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव राजकुमार मिटान ने बताया कि प्रीति हिसार 100 मीटर, दीपांशी रोहतक,किरण पहल सोनीपत 400 और 4 गुणा 400 मीटर रिले, पूजा फतेहाबाद और उर्वशी झज्झर 800 मीटर, भारती सोनीपत 5000 और 10000 मीटर, सोनिका भिवानी, बाधो चरखी दादरी,पूजा सिरसा 10000 मीटर, भतेरी हिसार, सम्मी हिसार 400 मीटर हर्डल, प्रीति लांबा 3000 मीटर स्टेपल चेज, रेखा फतेहाबाद, रूबीना यादव रेवाडी हाई जंप, पूजा हिसार, रजनी भिवानी और वंशिका घनघस भिवानी पोलवाल्ट, मनप्रीत कौर अम्बाला, रेखा जींद और योगिता भिवानी शाट पुट, निधि रानी रोहतक, पूजा चरखी दादरी, संदीप कुमारी भिवानी और सुनीता देवी भिवानी डिस्कस थ्रो इवेंट में, हैमर थ्रो में रेणु सोनीपत और संजीता झज्झर, कुमारी शर्मिला भिवानी, पुष्पा जाखड झज्झर और शिल्पा रानी जींद जेवेलिन थ्रो इवेंट में, काजल करनाल, सोनू कुमारी चरखी दादरी और तनु हिसार हैप्टाथलान इवेंट में, मोनिका झज्झर, प्रीति चरखी दादरी और रवीना जींद 20 किलोमीटर रेस वाक इवेंट में और निशा हिसार एवं नैंसी रोहतक 4 गुणा 400 रिले और मिक्स रिले में भाग लेकर हरियाणा राज्य का नाम रौशन करेंगी।

राजकुमार मिटान ने बताया कि पुरुष वर्ग में अंग्रेज सिंह सिरसा, विक्रांत पांचाल फरीदाबाद और आयुष डबास रोहतक 400 मीटर और 4 गुणा 400 मीटर रिले दौड में, मनजीत हिसार, सोमनाथ चौहान हिसार 800 मीटर दौड में, 1500 मीटर दौड में इशु सोलंकी गुरुग्राम और सुखचैन राजेंदर कैथल, अंकित देशवाल पानीपत 10000 मीटर दौड, विजय सिंह मलिक जींद और अमन करनाल 400 मीटर हर्डल, शंकर लाल स्वामी 5000 मीटर दौड और 3000 मीटर स्टेपल चेज इवेंट में, संदीप महेंदरगढ और रोहित वर्मा रेवाडी 3000 मीटर स्टेपल चेज इवेंट में, गुरजीत सिंह जींद हाई जंप, भूपेंदर सिंह हिसार, साहिल महाबली पंचकुला लांग जंप इवेंट में, अनुज सोनीपत, सुनील राजेदर भिवानी पोलवाल्ट इवेंट में, शाट पुट में चेतन कपूर फरीदाबाद और इंद्रजीत भिवानी, अभिनव रोहतक, निर्भय सिंह भिवानी और प्रशांत मलिक सोनीपत डिस्कस थ्रो इवेंट में, अजय सोनीपत और नवीन यादव भिवानी हैमर थ्रो इवेंट में, साहिल सिलवाल चरखी दादरी जेवेलिन थ्रो में, हरदीप भिवानी 20 किलोमीटर रेस वाक, जुनैद खान नूह 20 किलोमीटर और 35 किलोमीटर रेस वाक इवेंट में, सचिन झज्झर 35 किलोमीटर रेस वाक इवेंट में,सुनील कैथल डैक्थलान इवेंट में और गौरव करनाल एवं कपिल हिसार 4 गुणा 400 मीटर रिले और मिक्स रिले में हिस्सा लेकर पदक विजेता बन समस्त भारत वर्ष में हरियाणा राज्य का झंडा फहराने का कार्य करेंगे।

36वें नेशनल गेम्स में हरियाणा टीम के साथ जितेंदर बांगर मैनेजर पुरुष और जसवंत सहायक मैनेजर, कुलदीप मैनेजर महिला टीम और सहायक मैनेजर दिलबाग सिंह और टीम कोच रमेश संधू ,सतीश, प्रदीप मलिक, रोहताश, रिंकू, अनूप, अंजू, बीरबल, अर्जुन और सत्यवीर धनखड जाएंगे।

एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष और वर्तमान विधायक चौधरी अभय सिंह चौटाला और कार्यकारी अध्यक्ष हनुमान सिंह भादू ने टीम के सभी खिलाड़ियों को अग्रिम हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए अच्छा खेल प्रदर्शन करने का आशीर्वाद प्रदान किया।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

You might also like

You cannot copy content of this page