New Banner

शोभा यात्रा में बजरंगबली के जयकारों से गूंजा शहर

हनुमान जंयती महोत्सव का समापन 11 नवंबर को होगा। इस दौरान 40 दिन प्रतिदिन 7 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा है।

खबरेंNcr रिपोर्टेर पंकज अरोड़ा फरीदाबाद: 08 नवंबर, गीता आश्रम द्वारा हनुमान जयंती हर्शोल्लास से मनाई गई, इस शोभा यात्रा का शुभारंभ आश्रम के आचार्य शिव चरण तिवारी ने विधिवत पूजा अर्चना से किया, इस दौरान हनुमानजी का भव्य श्रृंगार किया गया।
आपको बता दें कि एन आई टी नंबर 5 मुख्य मार्गों और बाजार से शोभा यात्रा

नाचते गाते निकाली गई। ढोल नगाड़ों व बैंड बाजा के साथ शोभा यात्रा में सैकड़ो लोग शमिल हुए। वाद्ययंत्रों व श्रद्धालुओं द्वारा लगाए जा रहे जय श्रीराम, जय हनुमान के गगनभेदी जयघोष से वातावरण गूंजायमान हो उठा। शोभायात्रा में शामिल तमाम देवी-देवताओं की मनोरम झांकियां लोगों को आकर्षित कर रही थी। जगह जगह लोगों ने सभी झांकियों व श्रद्धालुओं का स्वागत किया। दैनिक शेरे हरियाणा के संपादक अमरनाथ बागी, सी दास ग्रुप के बलदेव राज भाटिया व अन्य कई विशिष्ट जनों ने शोभा यात्रा का स्वागत किया।


प्रधान बृजमोहन शर्मा ने कहा कि अपरिमित बल, ज्ञान और संयम के पर्याय संकटमोचन, परम रामभक्त हनुमान जी की कृपा से हर घर-आंगन में सुख, समृद्धि और आनंद का वास हो, सबका मंगल और कल्याण हो; यही प्रार्थना करता हूँ। उन्होंने भव्य शोभा यात्रआ शानदार आयोजन के लिए ग्रुप की सराहना की। मुख्य अतिथि और उपस्थित श्रद्धालुओं का धन्यवाद किया।

इस अवसर पर विनोद मलिक, चंदन शर्मा, वसु मित्र सत्यार्थी, मोहिंदर सेठी, दीनानाथ पुनियानी, जिंदू लाल भाटिया, पंकज आहूजा, पुष्प गेरा, शक्ति राज अरोड़ा, हरबंस लाल मखीजा, पुष्प गेरा, रमेश आहूजा, करण विशेष रूप से उपस्थित रहे।

You might also like

Comments are closed.