KhabarNcr

हर महिला की यही पुकार, हमें दो हमारा अधिकार:- जन्नत खत्री 

फरीदाबाद: 21 अक्टूबर,  यूट्यूब चैनल TEACHER COOL की फाउंडर जन्नत खत्री द्वारा महिलाओं के सम्मान, गौरव, और आत्मरक्षा के लिए गाँव तिलपत, खेड़ी, काँवरा, नचोली में अलग अलग जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान फरीदाबाद शहर की मशहूर संस्था सोनू नव चेतना फाउंडेशन ने सहयोग दिया। कार्यक्रम के दौरान जन्नत खत्री ने सभी महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज की नारी किसी साथ की मोहताज नहीं है। हमारे देश में आदिकाल से ही महिलाओं को सम्मान दिया गया है, उन्हें पूजा गया है, आज की नारी इस सम्मान के लिए और भी काबिल बन चुकी है। वह हर क्षेत्र में आदमियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हैं। हमारे देश में नारी को सरस्वती, लक्ष्मी और दुर्गा का रूप कहा गया है और यह बात महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपना लोहा मनवा कर साबित कर दी है।

जन्नत खत्री ने कार्यक्रम के दौरान ऐसी सभी महिलाओं के जज्बे को सलाम किया।जन्नत ने बड़े दुख के साथ यह भी बताया कि आज के समय में भी बहुत सी महिलाएं ऐसी हैं जिन्हें उनके अधिकारों से वंचित रखा गया है। उनका सम्मान, उनका गौरव और उनकी रक्षा अभी भी एक चिंता का विषय बनी हुई हैं। बहुत सी महिलाएं अपने सम्मान के लिए, अपने अधिकार के लिए आज भी आवाज नहीं उठा पाती हैं। तो ऐसी महिलाओं के लिए सबसे जरूरी है कि वे अपनी आवाज अपने सम्मान, अपने अधिकार के लिए उठाएं और हर महिला हर दूसरी महिला के साथ खड़े हो एक दूसरे को आगे बढ़ाने में काम आए।

कार्यक्रम के दौरान जन्नत खत्री ने यह भी बताया कि आज सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए बहुत सी योजनाएं चला रखी हैं जैसे कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना, फ्री सिलाई मशीन योजना, आदि जिनका महिलाएं भरपूर फायदा उठाकर अपने सम्मान के लिए खड़ी हो सकती है, अपने अधिकारों के लिए लड़ सकती हैं, अपने आप को आत्मनिर्भर बना कर अपने परिवार के लिए एक वरदान साबित हो सकती हैं। गांव में से ही कुछ महिलाएं जिन्होंने दूसरी महिलाओं का साथ दिया या समाज में महिलाओं की परिस्थिति को सुधारने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया ऐसी महिलाओं को जन्नत खत्री ने मंच पर बुलाकर सम्मानित भी किया। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि कभी भी महिलाओं को जरूरत पड़ी तो जन्नत खत्री जरूर हाजिर होंगी।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

You might also like

You cannot copy content of this page