New Banner

पराग शर्मा का जनसम्पर्क अभियान में गर्मजोशी से स्वागत

पंकज अरोड़ा की रिपोर्ट बल्लभगढ़, 23 सितंबर: कांग्रेस प्रत्याशी पराग शर्मा का जनसम्पर्क अभियान सोमवार को बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में जोर-शोर से जारी रहा। उन्होंने संजय कॉलोनी और चावला कॉलोनी में घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया और कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। जनसम्पर्क के दौरान उन्हें लोगों का जबरदस्त समर्थन मिला, खासतौर पर युवा वर्ग और महिलाओं में उनके प्रति उत्साह देखा गया।

पराग शर्मा ने कहा, “भाजपा जा रही है और कांग्रेस आ रही है।” उनके आत्मविश्वास और जुझारूपन से जनता का मनोबल बढ़ता दिखाई दिया। चावला कॉलोनी में लोगों ने कांग्रेस प्रत्याशी का गर्मजोशी से स्वागत किया और कांग्रेस पार्टी के समर्थन में नारे लगाए। जनसम्पर्क अभियान के दौरान जहाँ भी पराग शर्मा का काफिला गुजरता, वहाँ फूलो से उनका स्वागत किया जा रहा था।

पराग शर्मा ने संजय कॉलोनी में अपने जनसम्पर्क अभियान की शुरुआत की। उनके साथ चल रहे समर्थकों की संख्या लगातार बढ़ती गई जिससे पूरे क्षेत्र में कांग्रेस के समर्थन की लहर दिखाई देने लगी। महिलाओं ने विशेष रूप से उनके प्रति समर्थन जताते हुए कहा कि पराग शर्मा एक दबंग और मेहनती नेता हैं, जो जनता की समस्याओं को समझती हैं और उन्हें हल करने की काबिलियत रखती हैं।

जनसम्पर्क अभियान के दौरान पराग शर्मा जब चावला कॉलोनी पहुँचीं, तो स्थानीय निवासियों ने कहा कि पराग शर्मा के रूप में उन्हें एक जुझारू और सेवा के प्रति समर्पित नेता मिला है, जो उनके अधिकारों के लिए लड़ेगी और क्षेत्र की समस्याओं को सुलझाने का काम करेगी।

जनसम्पर्क अभियान के दौरान युवाओं और महिलाओं में विशेष रूप से पराग शर्मा के प्रति आकर्षण देखने को मिला। युवा वर्ग ने उनके नेतृत्व को सराहा और कहा कि वे उनके साथ हैं, क्योंकि उन्हें विश्वास है कि पराग शर्मा जैसे नेतृत्व से क्षेत्र का विकास होगा। वहीं, महिलाओं ने भी उनकी कड़ी मेहनत और जुझारूपन की तारीफ की और कांग्रेस को सत्ता में लाने का दृढ़ संकल्प व्यक्त किया।

पराग शर्मा के लगातार जनसम्पर्क अभियान से पूरे क्षेत्र में कांग्रेस के समर्थन का माहौल बनता दिख रहा है। विभिन्न स्थानों पर मिले जनसमर्थन से यह स्पष्ट हो गया है कि भाजपा के प्रति लोगों में निराशा बढ़ रही है और कांग्रेस के प्रति विश्वास लौट रहा है। कांग्रेस के समर्थन में नारेबाजी और पराग शर्मा का फूलों से स्वागत यह संकेत दे रहा है कि जनता परिवर्तन चाहती है और कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए तैयार है।

पराग शर्मा ने जनता से सीधा संवाद करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी बल्लभगढ़ के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और क्षेत्र के हर नागरिक के हितों की रक्षा करेगी।

You might also like

Comments are closed.