Author: Khabarin NCR

पंकज अरोड़ा की रिपोर्ट/फरीदाबाद: सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर, मार्केट नंबर-1 में आज आगामी दशहरा पर्व की तैयारियों को लेकर मंदिर के सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में दशहरा पर्व को भव्य एवं सुव्यवस्थित ढंग से मनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में दशहरा उत्सव के दौरान निकलने वाली शोभायात्रा, लंका दहन, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। सभी सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया। मंदिर के प्रधान डॉ. राजेश भाटिया ने कहा कि दशहरा पर्व भारतीय संस्कृति,…

Read More

पंकज अरोड़ा की रिपोर्ट/फरीदाबाद, 23 सितंबर, 2026: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल, फरीदाबाद ने आज शहर के पहले विशेष अल्ज़ाइमर्स क्लिनिक की शुरुआत की और इसके साथ ही अल्ज़ाइमर्स और डिमेंशिया जैसी याद्दाश्त संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे मरीज़ों की व्यवस्थित और विशेष देखभाल के लिहाज से एक नया मानक स्थापित किया है। यह विशेष अल्ज़ाइमर्स क्लिनिक *डॉ. विनीत बंगा, निदेशक एवं प्रमुख, न्यूरोलॉजी, फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल, फरीदाबाद के नेतृत्व में हर शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से 1 बजे* के दौरान काम करेगा। इस क्लिनिक का उद्देश्य व्यवस्थित ढंग से जांच, समय से बीमारी का पता लगाना, नियमित फॉलो-अप के…

Read More

पंकज अरोड़ा की रिपोर्ट/फरीदाबाद: आर्य समाज सेक्टर 28-31 के तत्वावधान में सात दिवसीय संगीतमय ‘योगीराज युगपुरुष श्री कृष्ण वैदिक कथा’ के दूसरे दिन कथावाचिका विदुषी बहन अंजलि आर्या ने श्रीकृष्ण जन्म प्रसंग की दिव्य व्याख्या की। अंजलि आर्य ने कहा कि परमेश्वर संपूर्ण ब्रह्मांड के स्वामी हैं और उनकी छत्रछाया से ही संसार में सब प्राणी तथा दिव्य आदर्श व्यक्तित्व जन्म लेते हैं। उन्होंने “मन मोड़ा फिर डर नहीं, कोई दूर प्रभु का घर नहीं” भजन के माध्यम से समझाया कि मन को सद्मार्ग पर ले जाने के लिए निरंतर प्रयास और अच्छे संस्कार बेहद आवश्यक हैं। उन्होंने “माता निर्माता…

Read More

पंकज अरोड़ा की रिपोर्ट/फरीदाबाद: गौ रक्षा बजरंग फोर्स, फरीदाबाद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिट्टू बजरंगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लघु सचिवालय पहुंचकर उपायुक्त महोदय को ज्ञापन सौंपा। बिट्टू बजरंगी ने बताया कि फरीदाबाद सहित पूरे देश में गौ माता में लम्पी स्किन डिजीज, खुरपका-मुंहपका जैसी लंबी बीमारियां महामारी का रूप ले चुकी हैं। समय पर वैक्सीन और दवाई न मिलने से हजारों गौवंश की मृत्यु हो रही है, जिससे हिन्दू समाज में भारी रोष है। संगठन की प्रमुख मांगें:- 1. जिले की सभी गौशालाओं और सड़कों पर घूम रही निराश्रित गौ माता का स्वास्थ्य सर्वे कर मुफ्त चिकित्सा शिविर लगाए…

Read More

Loop-X® मोबाइल इमेजिंग रोबोट सर्जरी के दौरान हाई-क्वालिटी 2D और 3D इमेज देता है। इसे रोबोटिक तकनीक और वायरलेस रिमोट कंट्रोल से संचालित किया जाता है। इससे मरीज की जरूरत के अनुसार इमेजिंग करना, रेडिएशन को कम रखना, मशीन को आसानी से सही जगह पर रखना और काम की प्रक्रिया को आसान बनाना संभव होता है। पंकज अरोड़ा की रिपोर्ट/फरीदाबाद: 22 सितंबर 2026, ब्रैनलैब और अमृता हॉस्पिटल, फरीदाबाद ने उत्तर भारत का पहला ‘सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस फॉर ब्रेन एंड स्पाइन’ बनाने के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह सेंटर ब्रेनलैब के Loop-X® मोबाइल इमेजिंग रोबोट से…

Read More

पंकज अरोड़ा की रिपोर्ट/फरीदाबाद: आर्य समाज सेक्टर 7 ए के तत्वाधान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य विषय “वर्तमान परिप्रेक्ष्य में युवा दिग्भ्रमित क्यों” रहा। इस महत्वपूर्ण विषय पर देश की जानी-मानी आर्य विदूषियों ने उपस्थित लोगों का मार्गदर्शन करते हुए अपने गहन विचार रखे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में फरीदाबाद की महापौर प्रवीण बत्रा जोशी उपस्थित रहीं और उनका पदाधिकारियों द्वारा ओम पट्टिका पहनाकर तथा स्मृति चिह्न के रूप में पौधा भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का गरिमामयी शुभारंभ भजनोपदेशक आचार्य सतीश सत्यम के देशभक्ति गीतों से हुआ, जिन्होंने राष्ट्रभक्ति का रंग…

Read More

ब्रजवासी ब्रदर्स की भक्तिमय प्रस्तुति, माता वैष्णो देवी के मुख्य पुजारी पंडित सुदर्शन पुजारी का सानिध्य, अभिनेता सुधांशु पांडे की उपस्थिति और अघोरी झांकी बनी आकर्षण का केंद्र पंकज अरोड़ा की रिपोर्ट/फरीदाबाद: 16 सितंबर 2026, सेक्टर-12 स्थित सेंट्रल पार्क लॉन एंड बैंक्वेट में आयोजित तीन दिवसीय भव्य गणेश महोत्सव 2026 का बुधवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के बीच भव्य समापन हुआ। तृतीय एवं अंतिम दिवस पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के दर्शन कर पूजा-अर्चना एवं आरती में सहभागिता की। समापन दिवस पर ब्रजवासी ब्रदर्स की भक्तिमय प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को गणपति भक्ति के रंग में…

Read More

संस्थापक डा.ओपी भल्ला के 13वें स्मृति दिवस पर हुआ बड़ा आयोजन  -मुख्य अतिथि स्वामी ज्ञानानंद और विशिष्ट अतिथि श्रीकृष्ण सिंघल ने रक्तदाताओं का बढ़ाया उत्साह  स्वास्थ्य जांच शिविर में लोगों ने कराई स्वास्थ्य की निशुल्क जांच  पंकज अरोड़ा की रिपोर्ट/फरीदाबाद: मानव रचना शिक्षण संस्थान के संस्थापक डा.ओपी भल्ला के 13वें स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित मेगा रक्तदान शिविर में 2366 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। एकत्रित रक्त जरूरतमंदों के लिए रोटरी ब्लड सेंटर, संतों का गुरुद्वारा ब्लड बैंक, ईएसआई व बादशाह खान अस्पताल के ब्लड बैंकों को दिया गया। सूरजकुंड रोड पर स्थित मानव रचना शिक्षण संस्थान के प्रांगण…

Read More

पंकज अरोड़ा की रिपोर्ट/फरीदाबाद: पिछले 80 दिनों में अमेरिका, कनाडा, फ्रांस, इंग्लैंड आदि देशों में आर्य समाज, वेद, योग, प्रवचन और यज्ञ का अत्यंत प्रभावशाली प्रचार-प्रसार करने के बाद स्वदेश लौटे गुरुदेव योगिराज डॉ. ओमप्रकाश महाराज एवं डॉ. संदीप योगाचार्य का ओम् योग संस्थान, पाली में भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया। यह स्वागत समारोह आर्य केन्द्रीय सभा (नगर निगम क्षेत्र) फरीदाबाद के प्रधान देशबंधु आर्य के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस अवसर पर आर्य केन्द्रीय सभा के उप प्रधान कर्मचंद शास्त्री, उपप्रधान योगेन्द्र फोर, मंत्री संजय खट्टर आर्य, प्रचार मंत्री एवं मीडिया प्रभारी वसु मित्र सत्यार्थी तथा जिला…

Read More

कैबिनेट मंत्री आरती राव भी हुईं शामिल, भगवान श्री गणेश की आरती कर लिया आशीर्वाद हनुमान लीला, काली लीला के नौ स्वरूप और सुंदरकांड ने मोहा मन, भजन-जैमिंग में झूमे श्रद्धालु कैलाश खेर की भक्तिमय प्रस्तुति से सजी शाम, अथर्व बैंड और ध्वज अरोड़ा ने भी बांधा समां पंकज अरोड़ा की रिपोर्ट/फरीदाबाद: 15 सितंबर 2026, उत्तर भारत के सबसे बड़े गणेश महोत्सव 2026 के द्वितीय दिवस पर सेक्टर-12 स्थित सेंट्रल पार्क लॉन एंड बैंक्वेट में आस्था, भक्ति, संगीत और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष तथा…

Read More