निसान मोटर इंडिया ने दिल्ली-एनसीआर में अपने नेटवर्क का किया विस्तार, फरीदाबाद में ऑल-न्यू फ्लैगशिप हरिताश निसान 3S फैसिलिटी का किया उद्घाटन हरिताश निसान 3S फैसिलिटी में 4,300+ वर्ग फुट का शोरूम और 15,725 वर्ग फुट की अत्याधुनिक सर्विस वर्कशॉप शामिल है, जहां सेल्स, सर्विस और स्पेयर पार्ट्स से जुड़ी सभी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हैं यह नया शोरूम सितंबर में पूरे दिल्ली एनसीआर में खोले जा रहे 13 नए टचपॉइंट्स में से एक है, इससे नेटवर्क विस्तार को लेकर निसान इंडिया की प्रतिबद्धता को मजबूती मिली है भारत में अपने कारोबार को विस्तार देने के क्रम में…
Author: Khabarin NCR
भारतीय संस्कृति का प्रतीक है दशहरा पर्व : डॉ राजेश भाटिया पंकज अरोड़ा की रिपोर्ट/फरीदाबाद: श्री सिद्धपीठ हनुमान मंदिर श्री सनातन धर्म महाबीर दल मार्किट नंबर एक एवं पंजाबी सभा द्वारा आज दशहरा पर्व मनाने की विधिवत शुरुआत की गई। इस दौरान मंदिर के प्रधान डॉ राजेश भाटिया एवं पंजाबी सभा के प्रधान राजकुमार वोहरा ने बांस काटकर मूहूर्त किया और दशहरा पर्व की तैयारियों का आरंभ किया। इस दौरान मंदिर के प्रधान राजेश भाटिया सहित मंदिर कमेटी के पदाधिकारी, सदस्यगण व गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस मौके पर प्रधान डॉ राजेश भाटिया ने कहा कि दशहरा पर्व हमारी भारतीय संस्कृति…
अमृता अस्पताल में नेत्रदान पखवाड़े का समापन; 10–15 नेत्रदाता परिवारों का सम्मान, कॉर्निया प्राप्तकर्ता ने अपनी लिखी पुस्तक की भेंट पंकज अरोड़ा की रिपोर्ट/फरीदाबाद: 7 सितंबर 2026, नेत्रदान किसी अनजान व्यक्ति को केवल आंखों की रोशनी नहीं देता, बल्कि उसके अधूरे सपनों को फिर से पूरा करने का अवसर भी दे सकता है। इसकी एक भावुक मिसाल अमृता अस्पताल, फरीदाबाद में देखने को मिली, जहां कॉर्निया ट्रांसप्लांट के बाद दोबारा देखने में सक्षम हुईं रतन रश्मि रैना ने अपनी लिखी पुस्तक उड़ता मन पंछी’ प्रस्तुत की। डॉ. मीनाक्षी वाई. धर, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, नेत्र रोग विभाग; रतन रश्मि रैना,…
श्री गणेश जी, बांके बिहारी, कृष्ण जन्म व बाबा अमरनाथ की झांकियों बनी आकर्षण का केंद्र पंकज अरोड़ा की रिपोर्ट/फरीदाबाद: सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्किट नंबर एक में हर वर्ष की भांति इस बार भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान जहां मंदिर को भव्य स्वरुप में सजाया गया वहीं लाइटिंग और अन्य सजावटों ने मंदिर की शोभा को चार चांद लगा दिए। मंदिर में विभिन्न प्रकार की सुंदर और मनमोहन झांकियां तैयार की गई, जिन्हें देखते ही साक्षात भगवान से दर्शन होने जैसा प्रतीत हो रहा था। श्रीकृष्ण जन्माष्मी उत्सव पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार…
पंकज अरोड़ा की रिपोर्ट/फरीदाबाद/गुरुग्राम: 6 सितंबर, फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में उत्कृष्ट चिकित्सकीय सेवाओं, समर्पण एवं निरंतर योगदान के लिए यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के वरिष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. अनुपम वार्ष्णेय को “सर्वश्रेष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट पुरस्कार” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर मेरंगो एशिया हॉस्पिटल्स, गुरुग्राम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया। आयोजको द्वारा डॉ. अनुपम वार्ष्णेय के उत्कृष्ट नैदानिक कौशल, समर्पित रोगी सेवा, मानवीय संवेदनशीलता एवं पुनर्वास के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता की सराहना की गई। उनके योगदान को फिजियोथेरेपी के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण बताया गया। डॉ. अनुपम वार्ष्णेय…
पंकज अरोड़ा की रिपोर्ट/फरीदाबाद: एनआईटी पांच स्थित श्री गीता आश्रम में साहित्यिक एवं सांस्कृतिक केंद्र तथा स्वर साधना मंदिर के संयुक्त तत्वावधान में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव बेहद धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस भव्य कार्यक्रम में लगभग 150 संगीत विद्यार्थियों ने श्री कृष्ण और श्री राधा के मनमोहक स्वरूप धारण कर हिस्सा लिया। बच्चों ने भक्ति रस से सराबोर भजनों और रास नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां देकर पूरे वातावरण को पूरी तरह कृष्णमय बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वर साधना मंदिर की संचालिका डॉक्टर अंजु मुंजाल के कुशल संगीत निर्देशन में हुआ। सबसे पहले गणेश वंदना और…
*इस स्पेश्यलाइज़्ड क्लीनिक में शुरुआती चरण में डायग्नॉसिस, उन्नत उपचार, डीबीएस मूल्यांकन एवं प्रोग्रामिंग समेत व्यवस्थित न्यूरोरीहेबिलिटेशन की सुविधा उपलब्ध पंकज अरोड़ा की रिपोर्ट/फरीदाबाद: 02 सितंबर, 2026, फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, फरीदाबाद ने आज यहां शहर के पहले पार्किन्सन्स एंड मूवमेंट डिसऑर्डर क्लीनिक का उद्घाटन कर फरीदाबाद एवं आसपास के अन्य इलाकों में मरीजों के लिए स्पेश्यलाइज़्ड न्यूरोलॉजिकल केयर की सुविधाओं को मजबूत बनाया है। क्लीनिक का उद्घाटन, पार्किन्सन्स का सफल उपचार करा चुकीं 62-वर्षीय बुजुर्ग महिला के हाथों करवाकर यह रेखांकित किया गया कि किस तरह से समय पर मेडिकल सहायता, उन्नत उपचार और व्यवस्थित रीहेबिलिटेशन की सुविधा मिलने से…
पंकज अरोड़ा की रिपोर्ट/फरीदाबाद: डी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय, फरीदाबाद के संस्कृत विभाग एवं भारतीय ज्ञान परंपरा (IKS) प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में 25 से 31 अगस्त 2026 तक आयोजित संस्कृत सप्ताह समारोह के अंतर्गत 31 अगस्त को संस्कृत सूक्ति-लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्नातक स्तर के लगभग 10 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार के निर्देशन में भारतीय ज्ञान परंपरा (IKS) प्रकोष्ठ की समन्वयिका डॉ. रुचि मल्होत्रा तथा संस्कृत सप्ताह के संयोजक डॉ. अमित शर्मा के संयोजन में किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने संस्कृत के विभिन्न ग्रंथों से…
पंकज अरोड़ा की रिपोर्ट/फरीदाबाद: आर्य केन्द्रीय सभा (नगर निगम क्षेत्र) फरीदाबाद के तत्वावधान में श्रावणी पर्व के पावन उपलक्ष्य में सात सितंबर तक होने वाले आठ दिवसीय वेद प्रचार कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ आर्य समाज, एन एच-तीन नंबर के प्रांगण में हुआ। कार्यक्रम की प्रारंभ में वैदिक भजनोपदेशक आचार्य सतीश सत्यम तथा मूलचंद आर्य ने अपनी मधुर वाणी में सुंदर और प्रेरणादायक भजनों की प्रस्तुति देकर पूरे वातावरण को भक्तिमय कर दिया। मंच का कुशल संचालन जितेंद्र सरल द्वारा किया गया। आर्य समाज के महामंत्री धर्मवीर आर्य ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी आमंत्रित विद्वानों, अतिथियों और श्रद्धालु जनों का स्वागत…
*प्रेस विज्ञप्ति* पीएम केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 3, में 37वीं क्षेत्रीय युवा संसद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन संपन् पंकज अरोड़ा की रिपोर्ट/फरीदाबाद: 01 सितंबर 2026, पीएम केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 3, फरीदाबाद में दिनांक 01 सितंबर 2026 को 37वीं क्षेत्रीय युवा संसद प्रतियोगिता का गरिमामय एवं भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष प्रतियोगिता का मुख्य विषय *”Voice of Youth – Vision of New India”* रखा गया था, जिसका उद्देश्य छात्रों में लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय कार्यप्रणाली और नेतृत्व क्षमता का विकास करना था। *गरिमामयी उपस्थिति:* कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कृष्ण पाल गुर्जर, केंद्रीय राज्य मंत्री (सहकारिता एवं सांख्यिकी एवं…