कांग्रेस नेता रघु प्रताप सिंह गांव पाली के स्कूल में किया ध्वजारोहण पंकज अरोड़ा की रिपोर्ट/फरीदाबाद: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गांव पाली के सरकारी स्कूल में ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह के बेटे कांग्रेस नेता रघु प्रताप सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके कांग्रेस नेता रघु प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण किया और उपस्थित सभी स्कूल के बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दी। इस मौके पर रघु प्रताप सिंह ने कहा कि महान वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि जिन्होंने देश को आजाद…
Author: Khabarin NCR
पंकज अरोड़ा की रिपोर्ट/फरीदाबाद: रयान इंटरनेशनल स्कूल ने स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद सम्मानित अतिथियों, ब्रिगेडियर मुकेश बंसल और कर्नल यश वाधवा का अभिनंदन एवं सम्मान किया गया। समारोह में बाइबल वाचन, प्रभु की प्रार्थना और स्तुति एवं आराधना के गीत प्रस्तुत किए गए, जिसके बाद सभी का हार्दिक स्वागत किया गया। वरिष्ठ विद्यार्थियों के रॉक बैंड 🎸 ने कार्यक्रम में जोश और उत्साह भर दिया। देशभक्ति पर आधारित नाटक “द लैंड ऑफ कलर्स” ने भारत की विविधता में एकता को सुंदर ढंग से…
गंभीर ब्लीडिंग, सांस लेने में तकलीफ और हाइपरथायरॉयडिज्म जैसी गंभीर समस्याओं के बीच डॉक्टरों ने मरीज की जान बचाई और गर्भाशय भी सुरक्षित रखा पंकज अरोड़ा की रिपोर्ट/फरीदाबाद:13 अगस्त 2026, गर्भावस्था के दौरान हुई एक बेहद गंभीर और जानलेवा स्वास्थ्य समस्या से जूझ रही एक युवती का यथार्थ हॉस्पिटल, सेक्टर-88, फरीदाबाद में विभिन्न विभागों के डॉक्टरों की टीम ने सफल इलाज कर उनकी जान बचाई। जांच में पता चला कि मरीज को लगभग 18 सप्ताह की गर्भावस्था के साथ हाइडेटिडिफॉर्म मोल नाम की गंभीर समस्या थी। इस स्थिति में ज्यादा ब्लीडिंग, सांस से जुड़ी दिक्कतें, थायरॉयड की गंभीर समस्या और मां…
पंकज अरोड़ा की रिपोर्ट/फरीदाबाद:11 अगस्त: के.एल. मेहता दयानंद कॉलेज फॉर वूमेन, फरीदाबाद ने नगर निगम फरीदाबाद (MCF) एवं HUMANA People to People India के सहयोग से महाविद्यालय परिसर में 3R डोनेशन बॉक्स पहल का शुभारंभ किया। इसका उद्घाटन नगर निगम फरीदाबाद की महापौर प्रवीण जोशी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर MDES के अध्यक्ष डॉ. आनंद मेहता एवं प्राचार्या डॉ. मीनू दुआ उपस्थित रहे। महाविद्यालय को गौरव है कि वह फरीदाबाद का पहला कॉलेज है, जिसने इस प्रकार की 3R डोनेशन बॉक्स पहल शुरू की है। इसके माध्यम से विद्यार्थी एवं कर्मचारी उपयोग योग्य कपड़े, जूते, पुस्तकें, खिलौने, बैग…
जन्माष्टमी की तैयारियों को लेकर सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर में मुहूरत सम्पन्न पंकज अरोड़ा की रिपोर्ट/फरीदाबाद: जन्माष्टमी पर्व की तैयारियों को लेकर सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्किट नंबर एक में मंदिर के प्रधान डॉ राजेश भाटिया की अध्यक्षता में मुहूर्त संपन्न। इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने शिरकत की। हर वर्ष की भांति इस बार में जन्माष्टमी पर्व की तैयारियों के लिए मुहूर्त किया गया। इस कार्यक्रम के उपरांत संबोधित करते हुए मंदिर के प्रधान डा. राजेश भाटिया ने कहा कि जन्माष्टमी पर्व हिन्दू समाज का महत्वपूर्ण त्यौहार होता है, इस दिन भगवान श्रीकृष्ण का…
पंकज अरोड़ा की रिपोर्ट/फरीदाबाद: 4 अगस्त 2026: सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने तथा गुणवत्ता के प्रति आमजन में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से भारतीय मानक ब्यूरो , फरीदाबाद शाखा कार्यालय द्वारा 4 अगस्त 2026 को रोड सेफ्टी सेल, डीसीपी ट्रैफिक पुलिस, हरियाणा पुलिस, फरीदाबाद के सहयोग से हेलमेट जागरूकता एवं हेलमेट वितरण अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान बड़खल चौक एवं अनखीर चौक, फरीदाबाद में आयोजित किया गया। अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस एवं बी.आई.एस. अधिकारियों ने दोपहिया वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया तथा उन्हें यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। इस…
“पृथ्वी हम सभी की साझा धरोहर है, और इसकी रक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है: पिया शर्मा पंकज अरोड़ा की रिपोर्ट/फरीदाबाद: रयान इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में 1 अगस्त 2026 को पर्यावरण दिवस बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस विशेष प्रार्थना सभा के माध्यम से पर्यावरण माह का भव्य समापन भी किया गया, जो पर्यावरण संरक्षण 🌲 तथा सतत् जीवनशैली के प्रति विद्यालय की निरंतर प्रतिबद्धता का प्रतीक रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वशक्तिमान ईश्वर के आशीर्वाद के साथ धर्मग्रंथ पाठ, विशेष प्रार्थना तथा मधुर आराधना गीतों 🎵 द्वारा किया गया। इस अवसर पर नई दिल्ली नेचर…
पंकज अरोड़ा की रिपोर्ट/फरीदाबाद: नए शैक्षणिक सत्र 2026–27 की शुरुआत और नई छात्राओं (फ्रेशर्स) के स्वागत के लिए, के. एल. मेहता दयानंद महिला महाविद्यालय, फरीदाबाद ने 1 अगस्त, 2026 को एक पवित्र हवन-यज्ञ का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ज्ञान, स्वास्थ्य और शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए ईश्वरीय आशीर्वाद प्राप्त करना था, जो संस्थान की मूल्यों पर आधारित संस्कृति और आधुनिक शिक्षा के मेल की परंपरा के अनुरूप था। पारंपरिक वैदिक मंत्रों के साथ हवन किया गया, जिससे पूरे परिसर में सकारात्मक ऊर्जा, शांति और पवित्रता का संचार हुआ। इस समारोह में सम्मानित अध्यक्ष (MDES) डॉ. आनंद मेहता, हमारी प्राचार्या…
सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्किट न 1 से कांवडियों का जत्था हुआ रवाना पंकज अरोड़ा की रिपोर्ट/फरीदाबाद: सावन माह की शुरुआत होते ही कांवडिय़ों का भी हरिद्वार जाना प्रारंभ हो गया है। इसी कड़ी में सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्किट नंबर एक से श्री नीलकंठ महादेव मन्दिर व शिव कांवड सेवा संघ के तत्वाधान में कांवडियों के जत्थे को विधिवत रुप से रवाना किया गया। इस दौरान मंदिर के प्रधान डॉ राजेश भाटिया सहित शहर के अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी कांवडियों को उनके जरूरत के हिसाब से वस्तुएं दी गई और उनकी कांवड यात्रा सुगम और बेहतर हो, इसके…
पंकज अरोड़ा की रिपोर्ट/फरीदाबाद: शहर की सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित मार्किट नंबर 1 स्थित विजय रामलीला कमेटी में चुनाव पूरे हुए । राम की लीला करने वालौ ने कमेटी की भागदौड़ सम्भालने के लिए नए चेहरे पर मोहर लगायी । 19 जुलाई 2026 को पुरानी कार्यकारिणी भंग कर मत दान द्वारा नई कार्यकारिणी के चुनाव की तारीख निकाली गयी और चुनाव कमेटी बना तीन लोगो को यह कार्यभार सौंपा गया । चेयरमैन, महा सचिव और निर्देशक के पद के लिए नामंकन भरने की अंतिम तारीख 21 जुलाई 2026 थी और चुनाव के लिए रविवार 26 जुलाई 2026 का दिन तय…