Author: Khabarin NCR

कामधेनु आरोग्य वैलनेस संस्थान में महामंत्र साधना और निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन तावडू:24 मई, कामधेनु आरोग्य वैलनेस संस्थान में आज महामंत्र साधना, निःशुल्क चिकित्सा शिविर तथा मासिक हवन का सफल आयोजन किया गया । आयोजन में क्षेत्र के अनेक महानुभावों और नागरिकों ने भाग लेकर शिविर का लाभ उठाया ।  इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि प्रो. प्रेमव्रत जी, आईआईटी के बोर्ड ऑफ गवर्नरस् के अध्यक्ष (आई एस एम ) धनबाद और प्रो-चैन्स्लर-नॉर्थ कप यूनिवर्सिटी, गुरुग्राम, आशीर्वचन एवं मार्गदर्शन परम पूज्य मंत्र महर्षि डॉक्टर श्री योगभूषण जी गुरुदेव, संस्थापक – धर्मयोग फाउंडेशन और सोहम मूवमेंट और श्री प्रताप…

Read More

पंकज अरोड़ा की रिपोर्ट/फरीदाबाद: सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर श्री सनातन धर्म महाबीर दल द्वारा संचालित श्री हनुमान मंदिर 3डी-42 का 49वां वार्षिकोत्सव एवं मंदिर प्रांगण में खाटू श्याम बाबा मूर्ति स्थापना दिवस (चतुर्थ वर्ष) रविवार को धूमधाम से मनाया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और इस भक्तिमय कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। मंदिर के प्रधान डॉ. राजेश भाटिया ने बताया कि यह स्थान 3 नं निवासी श्री मिलाप चंद जी ने सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर श्री सनातन धर्म महाबीर दल, मार्किट नं 1 को भेंट स्वरूप दिया था और आज कार्यक्रम में सुबह…

Read More

मस्ती के साथ जिम्मेदारी निभाएं बच्चे, छुट्टियों में करें पौधारोपण और स्वच्छता अभियान: उमेश भाटी पंकज अरोड़ा की रिपोर्ट/फरीदाबाद: हरियाणा जलवायु परिवर्तन आयोग के चेयरमैन उमेश भाटी ने ग्रीष्मकालीन अवकाश को लेकर बच्चों और अभिभावकों से विशेष अपील करते हुए कहा कि छुट्टियां केवल मनोरंजन और घूमने-फिरने तक सीमित न रहें, बल्कि इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण विषयों को भी अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि बच्चे जहां भी घूमने जाएं, वहां स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें और कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं। पौधारोपण न केवल पर्यावरण को सुरक्षित रखने में मदद करता…

Read More

पंकज अरोड़ा की रिपोर्ट/फरीदाबाद/नई दिल्ली, 20 मई 2026 – जीटीबी नगर, नई दिल्ली स्थित ऑब्जर्वेशन होम फॉर बॉयज़ (OHBII) में बाल सुधार गृह के बच्चों के लिए एक विशेष “हैप्पीनेस प्रोग्राम” का आयोजन किया गया, जिसमें MAAsterG की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रसिद्ध स्पिरिचुअल लाइफ मास्टर MAAsterG को कार्यक्रम में जीवन और आत्म-परिवर्तन से जुड़े अपने विचार साझा करने के लिए आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण उनका विशेष संबोधन रहा, जिसमें उन्होंने स्वयं के प्रति सच्चे रहने और अपने कर्मों की जिम्मेदारी लेने के महत्व पर प्रकाश डाला। इस सत्र में जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के दो ज़ोनों के…

Read More

एआई, साइबर सिक्योरिटी और इंटरडिसिप्लिनरी प्रोग्राम्स की बढ़ती मांग के बीच छात्रों का रुझान ‘करियर-फर्स्ट एजुकेशन’ की ओर: मानव रचना • रोजगार, इंडस्ट्री इंटीग्रेशन, ग्लोबल एक्सपोज़र और फ्यूचर-रेडी करियर को प्राथमिकता देने वाले छात्रों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी पंकज अरोड़ा की रिपोर्ट/फरीदाबाद: 21 मई 26: भारत में उच्च शिक्षा की स्थिति तेजी से बदल रही है। अब छात्र पारंपरिक डिग्री विकल्पों के बजाय रोजगारपरक शिक्षा, इंडस्ट्री की जरूरतों के अनुरूप पाठ्यक्रम और भविष्य के करियर अवसरों को प्राथमिकता दे रहे हैं। इसी बदलती सोच के बीच मानव रचना एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस में चल रही एडमिशन प्रक्रिया (MRNAT 2026) के दौरान…

Read More

विश्व इंफ्लेमेटरी बाउल डिजीज पंकज अरोड़ा की रिपोर्ट/फरीदाबाद: 19 मई, 2026, प्रोग्राम क्लिनिकल डायरेक्टर एवं एचओडी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स फरीदाबाद ने बताया कि इंफ्लेमेटरी बाउल डिजीज आंतों की बीमारी है। इसके अंदर दो बीमारियां आती हैं-अल्सरेटिव कोलाइटिस और क्रॉन्स डिजीज। अल्सरेटिव कोलाइटिस में बड़ी आंत के छाले हो जाते हैं जिससे मरीजों को बार बार शौच आना, मल के साथ खून आना, पेट में दर्द होना, वजन कम होना, कमजोरी आना आदि समस्याएं होती हैं। क्रॉन्स डिजीज में छोटी और बड़ी दोनों आंत प्रभावित होती हैं। इस बीमारी में मरीज को बार-बार पेट में दर्द होना, मल के साथ…

Read More

पंकज अरोड़ा की रिपोर्ट/फरीदाबाद: लोगों को हाई ब्लड प्रेशर के खतरों के प्रति जागरूक करने के लिए हर साल 17 मई को वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे (विश्व उच्च रक्तचाप दिवस) मनाया जाता है। लोग हाई बीपी की समस्या को ज्यादा गंभीरता से नहीं लेते हैं। डॉ. अरविंद के. मिंज, क्लिनिकल डायरेक्टर-इंटरनल मेडिसिन, मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स फरीदाबाद ने कहा कि अगर आप हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं और आपका बीपी कंट्रोल नहीं रहता है तो आप सावधान हो जाएं । लंबे समय तक अनियंत्रित हाई ब्लड प्रेशर आपके शरीर के कई महत्वपूर्ण अंगों जैसे हार्ट, ब्रेन, किडनी, और आंखों को नुकसान…

Read More

भाजपा शासन में हजार करोड़ से ज्यादा पैसा चढ़ा भ्रस्टाचार की भेंट : विजय प्रताप सिंह पंकज अरोड़ा की रिपोर्ट/फरीदाबाद: फरीदाबाद के विकास को लेकर सेक्टर 12 में आयोजित की गई दिशा की मीटिंग में जिस प्रकार से केन्द्रीय राज्य मंत्री कृषणपाल गुर्जर एवं विधायकों ने अधिकारियों को कोसा है उससे स्पष्ट होता है कि बीजेपी सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है और उसे रोकने में सरकार विफल रही हैं । इनकी भाषा ही इनका रिपोर्ट कार्ड दिखा रही है कि ये लोग भ्रष्टाचार के आगे बेबस हो चुके हैं । विजय प्रताप बुधवार को अपने निवास पर प्रेसवार्ता को संबोधित कर…

Read More

पंकज अरोड़ा की रिपोर्ट/फरीदाबाद: रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद ने अपना इन्वेस्टिचर समारोह 2026-27 बड़े गौरव, उत्साह और जिम्मेदारी की भावना के साथ सफलतापूर्वक आयोजित किया। इस गरिमामय समारोह की शुरुआत प्रभु प्रार्थना, बाइबल वाचन एवं विशेष प्रार्थना से हुई, जिसमें नव निर्वाचित छात्र नेताओं के लिए ईश्वर से आशीर्वाद की कामना की गई। इसके पश्चात मधुर स्तुति एवं आराधना गीतों ने वातावरण को सकारात्मकता और कृतज्ञता से भर दिया। मुख्य अतिथि ग्रुप कैप्टन डॉ. आनंद स्वरूप (सेवानिवृत्त) का हार्दिक स्वागत एवं सम्मान किया गया। इसके बाद स्कूल काउंसिल 2025-26 की अध्यक्ष दिविशा कहैर ने प्रेरणादायक स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। समारोह…

Read More

पंकज अरोड़ा की रिपोर्ट/फरीदाबाद: आर्य केंद्रीय सभा (नगर निगम क्षेत्र) फरीदाबाद की एक महत्वपूर्ण कार्यकारिणी बैठक का आयोजन आर्य समाज, सेंट्रल सेक्टर-15 में किया गया। बैठक की अध्यक्षता सभा के प्रधान देशबंधु आर्य ने की, जिसमें महामंत्री जितेंद्र सरल ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए विस्तार से जानकारी साझा की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 24 मई 2026 को आर्य समाज, सेंट्रल, सेक्टर-15 के प्रांगण में स्वामी श्रद्धानन्द बलिदान शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में एक भव्य व्याख्यान एवं शंका समाधान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. विवेक आर्य (शिशु रोग विशेषज्ञ,…

Read More