Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar in NCR
    • Home
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • प्रदेश
      • हरियाणा
      • फरीदाबाद
      • पलवल
      • दिल्ली
      • उतर प्रदेश
      • गाजियाबाद
      • नोएडा
      • पंजाब
      • राजस्थान
    • पॉलिटिक्स
    • सोशल
    • स्पोर्ट्स
    • हेल्थ
    Khabar in NCR
    Home » रोटरी क्लब ऑफ न्यू गुरुग्राम द्वारा भावनात्मक व ज्ञानवर्धक शैक्षणिक पहल: राहुल अग्रवाल

    रोटरी क्लब ऑफ न्यू गुरुग्राम द्वारा भावनात्मक व ज्ञानवर्धक शैक्षणिक पहल: राहुल अग्रवाल

    Khabarin NCRBy Khabarin NCR06/05/20262 Views
    Facebook WhatsApp Twitter Email Copy Link

    रोटरी क्लब ऑफ न्यू गुरुग्राम द्वारा भावनात्मक व ज्ञानवर्धक शैक्षणिक पहल: राहुल अग्रवाल

    पंकज अरोड़ा की रिपोर्ट/गुरुग्राम/फरीदाबाद:06 मई,

    रोटरी द्वारा मई माह को यूथ सर्विस मंथ के रूप में मनाते हुए, डिस्ट्रिक्ट 3011 के गवर्नर डॉ. रविंदर गुगनानी के मार्गदर्शन में, रोटरी क्लब ऑफ न्यू गुरुग्राम ने एक भावनात्मक व ज्ञानवर्धक शैक्षणिक पहल का आयोजन किया। 4 मई 2026 को सेंट ज़ेवियर इंटरैक्ट स्कूल, सेक्टर 89; 5 मई 2026 को बाल भारती पब्लिक स्कूल, मानेसर; तथा सेंट एंड्रयूज वर्ल्ड स्कूल, सेक्टर 85 के बायोलॉजी विद्यार्थियों को रोटरी ब्लड बैंक, गुरुग्राम का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया।

    इस विशेष अनुभव ने विद्यार्थियों को रक्तदान के विज्ञान, महत्व और मानवता के प्रति उसके योगदान को समझने का अवसर दिया। विद्यार्थियों ने ब्लड स्टोरेज, सेंट्रीफ्यूगेशन, ऑटोक्लेव मशीनों, ब्लड टेस्टिंग, कलेक्शन प्रक्रिया और थैलेसीमिया वार्ड का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त किया। तीन दिवसीय इस पहल का सफल नेतृत्व रोटेरियन मिनी अग्रवाल (क्लब ट्रेज़रर एवं इंटरैक्ट इंचार्ज) ने किया। सभी विद्यार्थियों व शिक्षकों का ब्लड बैंक टीम द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया और अंत में अल्पाहार भी प्रदान किया गया।

    सीएमओ डॉ.सुनील तनेजा ने अपने प्रभावशाली व्याख्यान से विद्यार्थियों को प्रेरित किया और उनके सभी प्रश्नों का सरल व संतोषजनक समाधान दिया।

    इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष रोटेरियन राहुल अग्रवाल ने तीनों विद्यालयों की प्रिंसिपल—सुश्री रेनू सिंह, हर्ष कुमार एवं सुश्री मनीषा खन्ना—का विशेष आभार व्यक्त किया। असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन देवेंद्र यादव ने इंटरैक्ट इंचार्ज—सुश्री श्वेता मैम, सुश्री रजनी शर्मा, रूमी मित्तल, एवं सुश्री शिप्रा मैम—के प्रयासों की सराहना की।

    इस अवसर पर रोटेरियन देवेंद्र यादव, रोटेरियन मिनी अग्रवाल, रोटेरियन अशोक मलिक, रोटेरियन कमल लुथरा, प्रीति डोकानी, रोटेरियन विभा ऐरन, रोटेरियन रीना माथुर, पूनम सिंह एवं निमिषा लाथ उपस्थित रहे।

    16th mata ki chowki
    16th mata ki chowki

    प्रेरणादायक संदेश:रोटेरियन राहुल अग्रवाल ने कहा, “आज की यह सीख विद्यार्थियों को न केवल ज्ञान दे रही है, बल्कि उन्हें संवेदनशील और जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा भी दे रही है।”

    रोटेरियन अशोक मलिक ने साझा किया, “सेवा और शिक्षा का यह संगम ही रोटरी की असली पहचान है।”

    रोटेरियन मिनी अग्रवाल ने कहा, “जब बच्चे वास्तविक अनुभव से सीखते हैं, तो वह ज्ञान जीवनभर उनके साथ रहता है।”

    रोटेरियन विभा ऐरन ने जोड़ा, “एक छोटी सी जागरूकता, कई जिंदगियों को बचाने की ताकत रखती है।”यह आयोजन केवल एक शैक्षणिक भ्रमण नहीं, बल्कि मानवता के प्रति जागरूकता और सेवा की भावना को जगाने वाला प्रेरणास्रोत बना।

    featuead
    Share. WhatsApp Facebook Telegram Twitter Email Copy Link
    Khabarin NCR

    Related Posts

    मंत्री राजेश नागर ने अनाज गोदाम का किया औचक निरीक्षण

    25/08/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स में एडवांस रीकंस्ट्रक्टिव सर्जरी से दुर्लभ किडनी ट्यूब ब्लॉकेज से ग्रस्त एक-वर्षीय शिशु की जान बचायी गई

    25/08/2026

    फरीदाबाद में कार्यकर्ताओं की रायशुमारी के बाद मजबूत संगठन बनाएंगे: उमंग सिंघार

    25/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    16th mata ki chowki
    16th mata ki chowki
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 Khabrainncr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.