Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar in NCR
    • Home
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • प्रदेश
      • हरियाणा
      • फरीदाबाद
      • पलवल
      • दिल्ली
      • उतर प्रदेश
      • गाजियाबाद
      • नोएडा
      • पंजाब
      • राजस्थान
    • पॉलिटिक्स
    • सोशल
    • स्पोर्ट्स
    • हेल्थ
    Khabar in NCR
    Home » संस्कृत सूक्ति-लेखन प्रतियोगिता में शिवानी रही प्रथम

    संस्कृत सूक्ति-लेखन प्रतियोगिता में शिवानी रही प्रथम

    Khabarin NCRBy Khabarin NCR02/09/202661 Views
    Facebook WhatsApp Twitter Email Copy Link

    पंकज अरोड़ा की रिपोर्ट/फरीदाबाद: डी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय, फरीदाबाद के संस्कृत विभाग एवं भारतीय ज्ञान परंपरा (IKS) प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में 25 से 31 अगस्त 2026 तक आयोजित संस्कृत सप्ताह समारोह के अंतर्गत 31 अगस्त को संस्कृत सूक्ति-लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्नातक स्तर के लगभग 10 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

    कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार के निर्देशन में भारतीय ज्ञान परंपरा (IKS) प्रकोष्ठ की समन्वयिका डॉ. रुचि मल्होत्रा तथा संस्कृत सप्ताह के संयोजक डॉ. अमित शर्मा के संयोजन में किया गया।

    प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने संस्कृत के विभिन्न ग्रंथों से महत्वपूर्ण, प्रेरणादायी एवं जीवनोपयोगी सूक्तियों का चयन कर उन्हें सुंदर एवं सुव्यवस्थित हस्तलिखित रूप में प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को संस्कृत के समृद्ध सूक्ति-साहित्य से परिचित कराना तथा उनमें संस्कृत भाषा के प्रति रुचि और लेखन-कौशल को बढ़ावा देना था।

    प्रतियोगिता में शिवानी ने प्रथम, नेहा ने द्वितीय तथा प्रिया कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली शिवानी को 500 रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली नेहा को 300 रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रिया कुमारी को 200 रुपये की नकद पुरस्कार राशि एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

    इस अवसर पर महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों के उत्साह एवं सहभागिता की सराहना करते हुए उन्हें संस्कृत भाषा तथा भारतीय ज्ञान परंपरा के अध्ययन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि संस्कृत के सूक्तियों में जीवन को सही दिशा देने वाले अमूल्य विचार निहित हैं। ऐसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों को संस्कृत के मूल ग्रंथों से जोड़ने के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व-विकास में भी सहायक हैं।

    संस्कृत विभाग एवं भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता से विद्यार्थियों को संस्कृत के मूल ग्रंथों में निहित जीवनोपयोगी विचारों को समझने और उन्हें सुंदर लेखन के माध्यम से अभिव्यक्त करने का अवसर मिला। प्रतियोगिता के सफल आयोजन से विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

    featuead
    Share. WhatsApp Facebook Telegram Twitter Email Copy Link
    Khabarin NCR

    Related Posts

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल ने लॉन्च किया शहर में पहला पार्किन्सन्स एंड मूवमेंट डिसऑर्डर क्लीनिक

    02/09/2026

    गुरु-शिष्य परंपरा और आपसी प्रेम से ही बनेगा श्रेष्ठ चरित्र: आचार्य योगेश भारद्वाज

    01/09/2026

    पीएम केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 3, में 37वीं क्षेत्रीय युवा संसद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन संपन्न

    01/09/2026
    16th mata ki chowki
    16th mata ki chowki
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 Khabrainncr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.