KhabarNcr

जय श्रीराम के नारों के साथ निकाली गई अक्षत पूजन कलश यात्रा

खबरेंNcr रिपोर्टर पंकज अरोड़ा फ़रीदाबाद: 14 जनवरी, जैसे-जैसे अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा की तिथि नजदीक आ रही हैं वंही देश भर के लोगों का उत्साह बढ़ता जा रहा है, देश के हर राज्यों में प्राण प्रतिष्ठा की चर्चा की जा रही है, अयोध्या से आए अक्षत को राम भक्तो द्वारा लोगों के घर पंहुचाए जा रहे है, मंदिरों में साफ-सफाई के साथ साथ मंदिरों को सजाया जा रहा है।

श्री राम भगवान की प्राण प्रतिष्ठा चाहे अयोध्या में हो रही हो लेकिन उत्साह और उमंग देश के हर कोने और मंदिरों में नजर आ रहा है। इसी क्रम में फरीदाबाद के एनआईटी सिथ्त गीता आश्रम, रेलवे रोड़ में जय श्री राम के नारों और भगवान राम के गीतों के साथ अक्षत पूजन कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में राम भक्तों के साथ मातृशक्ति ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। श्रीराम भक्तों की उपस्थिति में कलश स्थापना के समय विशेष पूजा द्वारा पंडित शिव चरण तिवारी की गई और भक्तों ने श्रीराम के जयघोष करते दर्शन किए।

इस अवसर पर प्रधान बृजमोहन शर्मा, पंकज अहूजा, विनोद मलिक, शक्ति राज अरोड़ा, वसु मित्र सत्यार्थी, रमेश‌ अहूजा, पुष्प गेरा, बिट्टू, करण, मधु भाटिया, बाला, शोभा अरोड़ा आदि मौजूद रहे

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

You might also like

You cannot copy content of this page