KhabarNcr

कांग्रेस की सरकार बनते बढेगा भाईचारा और विकास: महेन्द्र प्रताप

जाति-धर्म की राजनीति करने वाली भाजपा को वोट की चोट से सिखाएं सबक: उदयभान

खबरेंNcr रिपोर्टर पंकज अरोड़ा फरीदाबाद, 07 मई,  हरियाणा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान ने भाजपा पर जाति-धर्म की राजनीति कर लोगों को बांटकर राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि भाजपा को वोट की ताकत का अहसास कराकर अंहकार को करारा जवाब दिया जाए। उन्होंने कहा है कि आने वाला समय प्रदेश की दशा और दिशा बदलने वाला है क्योंकि लोगों ने हरियाणा में भाजपा के खिलाफ कांग्रेस के पक्ष में बदलाव करने का पक्का मन लिया है। सभाओं में लोगों की हजारी बता रही है कि भाजपा जा रही है और कांग्रेस आ रही है। उन्होंंंने हरियाणा के आखिरी छोर पर स्थित हथीन की धरती से हरियाणा में परिवर्तन की हुंकार भरते हुए कहा कि देश-प्रदेश में भाजपा ईस्ट इंडिया कंपनी की तर्ज पर कार्य करते हुए दमनकारी नीति अपनाकर लोकतंत्र को कमजोर कर रही है। लेकिन अब देश की जनता इनके जोर-जुम्लों के आगे झुकने वाली नहीं है और आने वाले चुनावों में वोट की चोट से चलता करेगी। उन्होंने उपस्थित लोगों को वचन दिया कि कांग्रेस की सरकार बनते पर आम गरीबों के हित में कार्य किया जाएगा वहीं जीरो टोलरेंश की नीति अपनाते हुए हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान मंगलवार को पलवल जिले की हथीन में लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी महेन्द्र प्रताप सिंह के समर्थन में आयोजित एक विशाल रैली को संबोधित कर रहे थे। रैली में कांग्रेस प्रत्याशी एवं हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी महेन्द्र प्रताप सिंह को उस समय बडी कामयाबी मिली जब उपस्थित हजारों की संख्या में लोगों ने एकजुट हो अपने खुले समर्थन का ऐलान कर दिया। हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों का उत्साह देखने लायक था और विश्वास दिलाया कि इस बार हथीन विधानसभा क्षेत्र से लोकसभा में सबसे अधिक मतों के अंतर से विजयी बनाएंगे। रैली का संयोजन ईसराईल चौधरी ने किया।

इस मौके पर लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी महेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि कांग्रेस ही सही मायनों में हर वर्ग के हितों की पार्टी है जबकि भाजपा ने गरीबों के हकों को छीनने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि जात-पात व धर्म की राजनीति करने वाली भाजपा की सच्चाई अब सबके सामने आ गई है कि किस प्रकार ये लोगों की भावनाओं से अपनी राजनैतिक रोटियां सेंकते हैं। उन्होंने कहा कि हथीन विधानसभा क्षेत्र सहित समूचा फरीदाबाद लोकसभा विकास के मामले में अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। बेरोजगारी आज बडी समस्या बन गई है। उन्होंने लोगों को आश्वास्त किया कि कांग्रेस की सरकार बनते ही यहां विकास और भाईचारे को कायम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं कि यहां लोगों का जोश व उत्साह दिखाई दे रहा है उससे साफ है कि हथीन क्षेत्र के लोगों ने कांग्रेस के पक्ष में एकतरफा मन लिया है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह इस जोश को बनाए रखें और घर-घर प्रचार व प्रसार में जुट जाएं।

इस अवसर पर रैली के आयोजक इसराईल चौधरी ने अपने संबोधन में प्रदेशाध्यक्ष उदयभान को विश्वास दिलाया कि इस बार हथीन क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी महेन्द्र प्रताप सिंह को बडी लीड देकर जिताएंगे। उन्होंने उपस्थित जनता का आभार भी व्यक्त किया।

इस अवसर पर नरेन्द्र शर्मा पूर्व चेयरमैन, मंगल पूर्व चेयरमैन, जान मौहम्मद सरपंच रूपडाका, तारीफ सरपंच उटावड, अनीश सरपंच झांडा, लाला मनोज सिंगला, कालू सरपंच जलालपुर, जाकिर सरपंच, अतरू सरपंच धीरनकी, अख्तर पूर्व सरपंच उटावड, जमशेद पूर्व सरपंच मालूका, चौधरी इदरीश, अशरू सरपंच टोंका, महमूद पूर्व सरपंच, शुभेखा पूर्व सरपंच, सरदार पूर्व सरपंच, दिनेश घर्रोट सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

You might also like

You cannot copy content of this page