KhabarNcr

आर्य समाज द्वारा हर्षोल्लास से मनाया गया होली का पर्व 

खबरें Ncr: रिपोर्टर, पंकज अरोड़ा, फरीदाबाद: 08 मार्च, आर्य समाज मंदिर एन. एच. 4 में आर्य बंधुओं माताओं, बहनों और बच्चों द्वारा होली के शुभ अवसर पर वैदिक यज्ञ एवं होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यज्ञ उपरांत कर्मचंद शास्त्री ने बताया होली शब्द “हो लक” से बना है। जिस प्रकार होला में चने का दाना सुरक्षित रहता है उसी प्रकार उसी प्रकार परमपिता परमात्मा की भक्ति करने वाला भी उनकी शरण में सुरक्षित रहता है।

हवन सत्संग के बाद भजनों और होली गीतों के साथ एक दूसरे को चंदन का टीका लगाकर फूलों की होली खेली गई। हर्षोल्लास और उमंग से सबको शुभकामनाएं देकर होली पर्व मनाया गया। इस अवसर पर कुलभूषण सखूजा, कर्मचंद शास्त्री, वसु मित्र सत्यार्थी, कुलदीप गोयल,  सुरेश चौधरी, मनोज कुमार, जोगेन्दर कुमार, मनोज वोहरा, संजय सखूजा, कौशल वोहरा, शीला देवी, रश्मि चौधरी, रितू गोयल, साधना शर्मा, पुष्पा कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

You might also like

You cannot copy content of this page