KhabarNcr

महाभारत के ‘शकुनि मामा’ गूफी पेंटल का निधन, फरीदाबाद में बिगड़ी थी तबियत

मुंबई: 05 जून, महाभारत के ‘शकुनि मामा’ गूफी पेंटल ने आज दुनिया को अलविदा कह दिया। एक्टर ने 78 साल की उम्र में निधन हो गया। एक्टर बीते कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्हें 31 मई को अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद भी उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। इस खबर से बॉलीवुड में शोक व्याप्त है। उनका अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे मुंबई में होगा।

बता दें, ‘शकुनि मामा’ यानी बॉलीवुड के सीनियर एक्टर गूफी पेंटल की तबियत बिगड़ी अचानक बिगड़ी थी, उस वक्त वो फरीदाबाद में थे। उन्हें फरीदाबाद के एक अस्पताल में पहले भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार न होने पर उन्हें मुंबई लाया गया था।

एक्टिंग में मंझे हुए कलाकार गूफी ने साल 1975 में फिल्म ‘रफू चक्कर’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद वो लगातार कई फिल्मों और टीवी शोज में नजर आते रहे। वैसे इन रोल्स ने उन्हें कोई खास पहचान नहीं दिलाई। उन्हें असल पहचान साल 1988 में आए बीआर चोपड़ा के सुपरहिट शो ‘महाभारत’ से मिली। शो में उन्होंने कन्स के माम शकुनी का किरदार निभाया। फिर क्या था, इसके बाद से वो घर-घर में ‘शकुनी मामा’ के नाम से मशहूर हो गए।

सौजन्य: इंडिया TV

बता दें, गूफी पेंटल आखिरी बार स्टार भारत के शो ‘जय कन्हैया लाल की’ में नजर आए थे। उनके इस किरदार को भी लोगों का प्यार मिला था।

‘शकुनि मामा’ यानी बॉलीवुड के सीनियर एक्टर गूफी पेंटल पहले आर्मी में थे। उन्होंने आर्मी छोड़ एक्टिंग को चुना था। एक्टर के भाई अमरजीत पेंटल फिल्मी दुनिया का हिस्सा थे। इन्हें देख ही एक्टर ने एक्टिंग का फैसला लिया। बता दें, एक्टर की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग थी। उनके दुनिया छोड़ने के बाद भी उनके किरदार अमर हैं।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

You might also like

You cannot copy content of this page