Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar in NCR
    • Home
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • प्रदेश
      • हरियाणा
      • फरीदाबाद
      • पलवल
      • दिल्ली
      • उतर प्रदेश
      • गाजियाबाद
      • नोएडा
      • पंजाब
      • राजस्थान
    • पॉलिटिक्स
    • सोशल
    • स्पोर्ट्स
    • हेल्थ
    Khabar in NCR
    Home » तावडू-कामधेनु संस्थान में स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

    तावडू-कामधेनु संस्थान में स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

    Khabarin NCRBy Khabarin NCR16/08/202613 Views
    Facebook WhatsApp Twitter Email Copy Link

    तावडू,16 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर कामधेनु आरोग्य संस्थान में देशभक्ति, संस्कृति, स्वास्थ्य एवं राष्ट्रहित की भावना से ओत-प्रोत कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के संस्थापक डॉ.एस.पी. गुप्ता, आई ए एस सेवानिवृत्त एवं अध्यक्षा शशि गुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया।

    कार्यक्रम में नरेंद्र कुमार गौड़ की पुस्तक का विमोचन किया गया। इस अवसर पर बीना गुप्ता ने देशभक्ति की कविताओं की भावपूर्ण प्रस्तुति दी, जिसने उपस्थित सभी लोगों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में देशभक्ति एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी आयोजित की गईं।

    कार्यक्रम का मंच संचालन प्रियंक गुप्ता द्वारा प्रभावी एवं गरिमापूर्ण ढंग से संपूर्ण किया।

    इस अवसर पर विकास अग्रवाल,प्रवीण गौड़, शिव कुमार जैन,प्रियंक गुप्ता, पायल गुप्ता, मीना गुप्ता, उषा गर्ग, सज्जन सिंह एवं डॉ. विनीत, सी एम ओ, कामधेनु आरोग्य संस्थान सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्वतंत्रता के वास्तविक अर्थ पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वतंत्रता केवल राजनीतिक आजादी तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वस्थ नागरिक,संस्कारित समाज, स्वच्छ पर्यावरण, आत्मनिर्भर परिवार और सशक्त राष्ट्र का निर्माण भी स्वतंत्रता का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

    कामधेनु आरोग्य संस्थान ने स्वास्थ्य, संस्कार, पर्यावरण संरक्षण, योग, आयुर्वेद एवं भारतीय पारंपरिक ज्ञान** के माध्यम से स्वस्थ एवं समृद्ध भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प दोहराया गया।

    featuead
    Share. WhatsApp Facebook Telegram Twitter Email Copy Link
    Khabarin NCR

    Related Posts

    स्वतंत्रता दिवस शहीदों के बलिदान को याद करने का दिन है- रघु प्रताप सिंह 

    15/08/2026

    रयान इंटरनेशनल स्कूल ने स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया

    15/08/2026

    गर्भावस्था के दौरान हुई गंभीर स्वास्थ्य समस्या से जूझ रही युवती की यथार्थ हॉस्पिटल में बची जान

    13/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    16th mata ki chowki
    16th mata ki chowki
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 Khabrainncr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.