KhabarNcr

आरडब्ल्यूए प्रधान पद के लिए प्रत्याशी राजेश भाटिया को मिल रहा है ब्लॉकवासियों का भरपूर समर्थन

फरीदाबाद: पंकज अरोड़ा,  25 जनवरी, 3सी ब्लॉक में 26 जनवरी 23 को होने वाले आरडब्ल्यूए प्रधान पद के लिए प्रत्याशी राजेश भाटिया को ब्लॉकवासियों का भरपूर समर्थन और सहयोग मिल रहा है। ब्लॉकवासियों का मानना है कि हमें राजेश भाटिया जैसा जुझारू, कर्मठ, इमानदार, सामाजिक समर्पित प्रधान ही इस ब्लॉक को निस्वार्थ भाव से नई ऊंचाईंयों पर ले जा सकता है और इनके जीत निश्चित है।

राजेश भाटिया ने कहा कि आज जिस 3सी ब्लॉकवासी होने पर हम अपने आपको बहुत ही गौरवान्वित और सौभाग्यशाली महसूस करते हैं इस पौधे को लगाने की परिकल्पना हमारे आदरणीय बढ़े बर्जुगों ने की थी और साधनों के आभाव के बावजूद अपनी सामाजिक और भाईचारे की सोच से एक पौधे को वटवृक्ष का रूप दिया जिसकी छाया में आज हम रह रहे हैं।

उन्होंने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं सब ब्लॉकवासियों की तरफ निम्नलिखित सम्मानित और आदरणीय मार्गदर्शकों को शत् शत् नमन करता हूँ और बहुत बहुत धन्यवाद करता हूँ।*

1. स्व. श्री श्याम सुंदर डुडेजा 
2. स्व. श्री मदनमोहन गेरा 
3. स्व. अमरदास भाटिया
4. स्व. भगवान दास भाटिया
5. चौधरी ज़िले सिंह 
6. सरदार प्रीतम सिंह 
7. श्री महाबीर सिंह भड़ाना 
8. स्व. श्री मनोहर लाल अहूजा 
9. श्री अमित अरोड़ा  

एक सामाजिक सोच को लेकर 3सी ब्लॉक में भाईचारे की नींव को मजबूत करते हुए उपरोक्त सभी ने ब्लॉक की भलाई और विकास के लिए यथासंभव प्रयास किये।

• कोई भी कार्य जब किसी सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा किया जाता है तो उसमें उसका कोई भी निजी स्वार्थ नहीं होता बस सेवा भाव ही होता है

यह सर्व विदित है कि इसके विपरीत अगर कोई राजनैतिक व्यक्ति, जब सामाजिक चोला ओढ़कर दिखावा करता है तो उसका उदेशय समाजसेवा नहीं परन्तु केवल अपनी राजनैतिक छवी और राजनीतिक कैरियर संवारना ही होता है‌। इस निजि महत्वाकांक्षी सोच के लिए फूट डालो और शासन करो की नीति पर चलते हुए उस व्यक्ति को सामाजिक सौहार्द और आपसी प्रेम के ताने बाने को तार तार करने में भी कोई हिचकिचाहट नहीं होती।

उन्होंने ब्लॉकवासियों से अपील करते हुए कहा कि ब्लॉक में एक नई शुरूआत के लिए सकारात्मकता को चुनो और उम्मीद का दामन थाम लो धैर्य और विवेक से काम लेना चाहिए। किसी भी उन्नति और विकास का कभी भी अंत नहीं होता। यह तो एक निरंतर बहती धारा है। इसी सामाजिक उदेशय से मैं आप सब ब्लॉकवासियों के सहयोग और आशीर्वाद से कुछ नया और उल्लेखनीय योगदान करना चाहता हूँ। इस संलग्न संकल्प पत्र के माध्यम से अपने 3सी ब्लॉक की उन्नति और विकास में सामुहिक प्रयासों के लिए आपके आशीर्वाद के लिए प्रार्थना की।

राजेश भाटिया ने 3सी आरडब्ल्यूए प्रधान पद की जिम्मेदारी निभाने के लिए ब्लॉकवासियों को अपना बहुमूल्य आर्शीवाद देकर सफल बनाकर ब्लॉक के विकास और भाईचारे का एक नया स्वर्णिम अध्याय लिखने का मौका देने के लिए अपील की।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

You might also like

You cannot copy content of this page