KhabarNcr

नई मीडिया पॉलिसी में सोशल मीडिया कर्मियों को भी दी जाएगी मान्यता: अमित आर्य

खबरेंNcr रिपोर्टर पंकज अरोड़ा नई दिल्ली, 1 अप्रैल, हरियाणा में जल्द ही नई मीडिया पॉलिसी बनने जा रही है। इस पॉलिसी का लाभ हरियाणा के सोशल मीडिया कर्मियों को भी मिलने वाला है। उक्त जानकारी मुख्यमंत्री हरियाणा के मीडिया सलाहकार अमित आर्य ने शुक्रवार को हरियाणा भवन में दी । हरियाणा मीडिया वेलफेयर क्लब की ओर से प्रदेश के विभिन्न जिलों से हरियाणा भवन पहुंचे सैकड़ों पत्रकारों को संबोधित करते हुए अमित आर्य ने कहा कि समय बहुत तेजी से बदल रहा है और यह सोशल मीडिया का युग है लेकिन अभी तक सोशल मीडिया कर्मियों के लिए कोई पॉलिसी नहीं है,

जिसके चलते उनको कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मगर, माननीय मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से हरियाणा में समस्त सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कर्मियों के लिए नई पॉलिसी बनने जा रही है। इस पॉलिसी के तहत सोशल मीडिया कर्मियों को भी मान्यता प्रदान की जाएगी। इसके लिए मापदंड निर्धारित किए जाएंगे और उन मापदंडों को पूरा करने वाले सोशल मीडिया कर्मियों को सरकार द्वारा मान्यता दी जाएगी।

उन्होंने आए हुए मीडिया कर्मियों को अपने कार्य क्षेत्र में कार्य करने के साथ-साथ उनको अपने कर्तव्यों एवं अधिकारों की जानकारी भी दी। श्री आर्य ने कहा कि सोशल मीडिया एक दुधारी तलवार है, अत: जरूरत है सावधानी बरतने की। हरियाणा मीडिया वेलफेयर क्लब के लगभग 50 सदस्य शुक्रवार को मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार अमित आर्य से मिले और मीडिया कर्मियों की तमाम समस्याएं उनके समक्ष रखी। श्री आर्य ने हरियाणा वेलफेयर क्लब को जल्द ही हरियाणा के मुख्यमंत्री से उनकी मांगों को लेकर मिलवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने पिछले 2 वर्षों में हरियाणा मीडिया वेलफेयर क्लब द्वारा किए गए कार्यों एवं उनके प्रयासों की सराहना भी की। इस अवसर पर उन्होंने हरियाणा मीडिया वेलफेयर क्लब के नवनियुक्त प्रधान किशोर शर्मा एवं जिला कमेटी के समस्त पदाधिकारियों को बधाई दी।

क्लब के अधिकारियों ने पत्रकारों के खिलाफ हरियाणा में दर्ज हो रहे फर्जी मुकदमों के संबंध में एक ज्ञापन भी श्री आर्य को सौंपा। हरियाणा मीडिया वेलफेयर क्लब के प्रदेश अध्यक्ष राकेश देव, प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज, प्रदेश महासचिव राजेंद्र सिंह, प्रधान किशोर शर्मा, जिला उपप्रधान कृष्ण कौशिक, वरिष्ठ पत्रकार विकास कालिया, मनोज भारद्वाज, पुष्पेंद्र राजपूत यशपाल सिंह, रामरतन, विनोद कुमार, आर.के गुप्ता, महासचिव भगवत दयाल कौशिक, जिला सचिव पंकज अरोड़ा, रूपेश देव, ब्रजेश चावला, हरजिंदर शर्मा, जिला सह सचिव मीनू मिश्रा, देव चौधरी, योगेश गौतम, लाल सिंह ,प्रचार सचिव: सत्यपाल सिंह एवं दीपक भाटिया, कार्यालय सचिव कुणाल तुली, जिला महिला अध्यक्ष दीपा मिश्रा, राधा परमार, चंचल सिंह, माही राजपूत, सदस्य मधु, रिंकू शर्मा, अजय वर्मा, मंजीत चौहान, नितिन कस्तूरिया एवं राजकुमार सहित हरियाणा मीडिया वेलफेयर क्लब की जिला कमेटी के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

You might also like

You cannot copy content of this page