KhabarNcr

साहब कांशीराम की मूर्ति अनावरण समारोह में फरीदाबाद से हिसार पहुंचेंगे हजारों लोग: मनोज चौधरी

फरीदाबाद: 11 जुलाई,  गरीब, मजदूर और कमजोर लोगों को राज सत्ता तक पहुंचाने वाले, बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक मान्यवर साहब कांशीराम की मूर्ति अनावरण समारोह में फरीदाबाद से हजारों लोग हिसार पहुंचेंगे।
बीएसपी जिला कार्यालय पर आयोजित एक कार्यकर्ता बैठक में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए हरियाणा प्रभारी मनोज चौधरी ने कहा बहुजन समाज को राज सत्ता तक पहुंचाने वाले मान्यवर साहब कांशीराम की हरियाणा के हिसार में पहली मूर्ति आगामी 24 जुलाई को लगाई जा रही है। इस मूर्ति का अनावरण युवा दिलों की धड़कन बसपा के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे। जबकि राज्यसभा सांसद एवम हरियाणा प्रभारी रामजी गौतम, हरियाणा प्रभारी सी.पी सिंह, हरियाणा अध्यक्ष एडवोकेट गुरमुख सिंह सहित प्रदेश की समस्त कार्यकारिणी और सभी जिलों के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। चौधरी ने समस्त देशवासियों को ईद की बधाई देते हुए कहा उत्तर प्रदेश की हार का बदला हरियाणा वासी 2024 में हरियाणा विधानसभा और लोकसभा चुनाव में लेंगे। जो लोग यूपी हार के बाद यह कह रहे हैं कि बसपा खत्म हो गई उनको बहुत जल्द फरीदाबाद में होने वाले नगर निगम चुनाव में जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा बसपा केवल एक राजनीतिक पार्टी नहीं बल्कि यह सत्ता परिवर्तन की लड़ाई के लिए चलाया गया महापुरुषों का मिशन है, जो कभी खत्म नहीं हो सकता। बहुजन उन्होंने कहा समाज पार्टी के जनक मान्यवर साहब कांशीराम ने कहा था जिस दिन भारत का गरीब, मजदूर और किसान देश की मनुवादी पार्टियां की चाल समझ जाएगा। उस दिन देश पर उनका राज होगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक तादाद में हिसार पहुंचने की अपील की।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सरदार उपकार सिंह ने कहा बहुजन समाज पार्टी नगर निगम और जिला पंचायत चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है। बसपा सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी और अधिक से अधिक सीटे जीतकर 2024 की लड़ाई में जुट जाएगी उन्होंने कहा बसपा के सभी कार्यकर्ताओं का मनोबल किसी भी हार से कम नहीं हो सकता क्योंकि बसपा का कार्यकर्ता अनादि काल से संघर्ष और मुसीबतें झेलने का आदी है। उन्होंने कहा जो लोग बहुजन समाज पार्टी की टिकट को बहुत जल्दी हासिल करने की बात करते हैं, उनको इस बार यह एहसास कराया जाएगा कि बसपा ही वह पार्टी है जो भाजपा कांग्रेश और अन्य सभी पार्टियों को हराने की ताकत रखती है। कांग्रेस के राज के बाद भाजपा का शासन जनता ने देख लिया है और बहुत जल्द तीसरे विकल्प के रूप में देश की जनता बसपा को सत्ता सौंपने का काम करेंगे।
उन्होंने कहा बहुजन समाज पार्टी की सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की नीति, महापुरुषों की नीति है। जिस पर चलकर देश का विकास हो सकता है। जो पार्टियां धर्म की आड़ लेकर लोगों को लड़ा रही हैं। वह देश को बर्बाद करने में जुटी हुई है। उन लोगों की चाल को देश की जनता को समझना चाहिए।
इस अवसर पर बसपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता विजेंद्र शर्मा, एडवोकेट पी सिंह बघेल, जॉन प्रभारी डॉ राम सिंह, रोहतास सरपंच, विधानसभा प्रभारी राजकुमार, जितेंद्र गौतम, मास्टर हरेंद्र, मोहन लाल सम्राट, बृज भूषण कर्दम, रामनिवास, विजय मुजेडी, विधानसभा अध्यक्ष के एल गौतम, महावीर सिंह, भूप सिंह चौहान, राजपाल बौद्ध, गजेंद्र सिंह, रामवीर गॉड, अजीत सिंह बौद्ध, रमेश कश्यप, अवधेश कुमार सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

You might also like

You cannot copy content of this page