New Banner

युवा नेता मनोज चौधरी को बीएसपी हरियाणा का प्रभारी नियुक्त किया

रोहतक/फरीदाबाद:  बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश कार्यालय रोहतक पर आयोजित हुई प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में आज फरीदाबाद के जिलाध्यक्ष एवं युवा नेता मनोज चौधरी को हरियाणा प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया।

पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं हरियाणा प्रदेश प्रभारी सी पी सिंह ने कहा बहन जी के आदेश पर बसपा के तेजतर्रार और होनहार पदाधिकारी मनोज चौधरी को हरियाणा प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया जाता है। उन्होंने कहा मनोज चौधरी लंबे समय से पार्टी की सेवा पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कर रहे हैं, और उनका काम सराहनीय है।  उन्होंने कहा बसपा राष्ट्रीय अध्यक्षा बहन कुमारी मायावती ने पूरे देश में युवाओं की भागीदारी 50% सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, जिसके तहत पार्टी के वफादार और कर्मठ युवा कार्यकर्ताओं को उच्च पदों पर तैनात किया जा रहा है, ताकि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जा सके।  गौरतलब है कि मनोज चौधरी फरीदाबाद में जिला अध्यक्ष के रूप में काम करते हुए आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं, जिन्हें अब हरियाणा की कमान दी है।

इस अवसर पर मनोज चौधरी ने बहन कुमारी मायावती का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ पार्टी का काम करते हुए पहले से ज्यादा मेहनत करेंगे, और पार्टी को हरियाणा में सत्ता में लाने का प्रयास करने का काम करेंगे।

इस अवसर पर बैठक में हरियाणा प्रभारी सी पी सिंह के साथ प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट गुरमुख सिंह, प्रदेश महासचिव सुमेर सिंह जांगड़ा, हरियाणा प्रभारी महेंद्र कुराड, प्रदेश सचिव धनपत सिंह, प्रदेश महासचिव डॉ अजीत चहल, कोषाध्यक्ष संजय बौद्ध सहित छह लोकसभाओं के जिलाध्यक्ष प्रभारी एवं पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

You might also like

Comments are closed.