KhabarNcr

ओ. पी. धामा ने टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

फरीदाबाद: 24 जुलाई, बौद्ध विहार समुदायिक भवन में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर एजुकेशन सोसायटी फरीदाबाद की छात्राओं के द्वारा टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करने के लिए और देश के लिए अधिक से अधिक पदक जीतकर लाने के लिए तिरंगा झंडा फहरा कर शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन ओ. पी. धामा ने टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि यह हमारे लिए गौरव का विषय है की टोक्यो ओलंपिक के 131 खिलाड़ियों के दल में 30 खिलाड़ी हरियाणा के हैं। ओ.पी.धामा ने प्रदेश सरकार की खेल नीति की प्रशंसा करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को बधाई दी जिन्होंने घोषणा की है कि ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी को 6 करोड रुपए, रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ी को 4 करोड रुपए और कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ी को ढाई करोड रुपए तथा प्रतिभागी खिलाड़ियों को 15 लाख रुपए की राशि का इनाम देकर सम्मानित किया जाएगा ।

समाचार एव विज्ञापन के लिए संपर्क करें 09818926364

संस्था की डायरेक्टर कोआर्डिनेशन और नगर निगम फरीदाबाद की सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी निर्मल धामा ने कहा कि हमारे लिए यह और भी गौरव का विषय है कि टोक्यो ओलंपिक में हरियाणा की ओर से भाग लेने वाले खिलाड़ियों में आधे से ज्यादा लड़कियां भाग ले रही है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में पुरुषों के बराबर मिलकर देश के विकास में अपनी सहभागिता कर रही है। जहां महिलाएं वैज्ञानिक पायलट लेफ्टिनेंट डॉक्टर बनकर आगे बढ़ रही हैं उसी तरह खेलों में भी पुरुषों से किसी भी सतर पर कम नहीं है। इसका सारा श्रेय देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है जिन्होंने 2014 में प्रधानमंत्री की शपथ लेते ही हरियाणा के पानीपत शहर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत की थी। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर एजुकेशन सोसायटी भी सिंगर इंडिया लिमिटेड और रोटरी क्लब फरीदाबाद अर्थ के सहयोग से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए और उनके सशक्तिकरण करने के लिए सिलाई कढ़ाई ब्यूटी पार्लर और कंप्यूटर में प्रशिक्षण दे रही है। अभी तक इस संस्था के द्वारा 12 सौ से अधिक महिलाओं और लड़कियों को रोजगार परक प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर और सशक्तिकरण करने के प्रयास किए गए हैं।

ओ. पी. धामा चेयरमैन
डॉक्टर भीमराव अंबेडकर एजुकेशन सोसायटी
फरीदाबाद. म 9899078457

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

You might also like

You cannot copy content of this page