![]()
पंकज अरोड़ा की रिपोर्ट/फरीदाबाद: सेक्टर-16 में बनूबाल बिरादरी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता चौधरी कृष्णपाल गुर्जर का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

इस अवसर पर गोल्डी अरोड़ा ने अपने साथियों के साथ केंद्रीय राज्यमंत्री एवं अपने राजनीतिक गुरु चौधरी कृष्णपाल गुर्जर को फूलों का बुके भेंट कर उनका अभिनंदन किया तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।

गोल्डी अरोड़ा ने कहा कि चौधरी कृष्णपाल गुर्जर के नेतृत्व और मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं को लगातार प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और सौहार्द का माहौल देखने को मिला। इस मोके पर बीजेपी जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल राकेश भाटिया संजय अरोड़ा संजीव ग्रोवर दिनेश भाटिया पूर्व पार्षद रिंकल भाटिया लोचन भाटिया विनोद भाटिया बिटू डंग व कैलाश गूगली व अन्य गणमान्य लोग उपस्थिति थे
